किस तरह की एक्सरसाइज करने पर होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए सावधानी

b50cd1d83274bf1274b746649d805a2d17876733683301472 original


Heart Attack Risk: एक्सरसाइज शरीर को फिट रखने के लिए जरूरी है, लेकिन बिना तैयारी के अचानक बहुत ज्यादा या तेज एक्सरसाइज करना कुछ लोगों के लिए जोखिम बढ़ा सकता है. खासतौर पर लंबे समय से एक्सरसाइज न करने वालों को अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे शुरुआत करनी चाहिए. सही तरीके से किया गया वर्कआउट शरीर को एक्टिव रखने में मदद कर सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से बचना भी उतना ही जरुरी है.

अचानक ज्यादा मेहनत करने से बचें

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं कर रहा है और अचानक बहुत तेज दौड़ना, भारी वजन उठाना या हाई इंटेंसिटी वर्कआउट शुरू कर देता है, तो शरीर पर अचानक ज्यादा दबाव पड़ सकता है. ऐसे वर्कआउट के दौरान दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकते हैं. अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाने या गलत तकनीक अपनाने से भी शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इसलिए वर्कआउट की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज और वार्म-अप से करें और धीरे-धीरे इसकी तिव्रता बढ़ाएं. अगर आप पहली बार जिम जा रहे हैं या लंबे समय के बाद दोबारा एक्सरसाइज शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में हल्की गतिविधियों को शामिल करना बेहतर होता है. शरीर को समय देने से आप धीरे-धीरे अपनी क्षमता बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़े : H1N1 के ILI और SARI लक्षणों में क्या अंतर? समझेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए

जिन लोगों को पहले से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें तेज एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. अधिक उम्र के लोगों या लंबे समय से बिल्कुल एक्सरसाइज न करने वालों को भी धीरे-धीरे शुरुआत करनी चाहिए. वेट ट्रेनिंग करते समय सही तकनीक और उचित वजन चुनना जरूरी है. बहुत भारी वजन उठाते समय सांस रोकने से भी ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है. अगर एक्सरसाइज के दौरान सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, चक्कर, अचानक कमजोरी, अत्यधिक थकान या असामान्य धड़कन महसुस हो, तो तुरंत एक्सरसाइज रोक दें और चिकित्सकीय मदद लें. ऐसे लक्षणों को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

वार्म-अप और कूल-डाउन को न करें नजरअंदाज

एक्सरसाइज से पहले कुछ मिनट वार्म-अप करने से शरीर को वर्कआउट के लिए तैयार करने में मदद मिलती है. इसी तरह एक्सरसाइज खत्म करने के बाद अचानक रुकने के बजाय कुछ देर हल्की गतिविधि और स्ट्रेचिंग करना बेहतर हो सकता है. शुरुआत के लिए तेज चाल से पैदल चलना, हल्की साइकिलिंग या अपनी क्षमता के अनुसार सामान्य एरोबिक गतिविधियां बेहतर विकल्प हो सकती हैं. फिटनेस बढ़ने के साथ धीरे-धीरे वर्कआउट का समय और तीव्रता बढ़ाई जा सकती है. याद रखें, हार्ट अटैक का खतरा केवल किसी एक एक्सरसाइज की वजह से तय नहीं होता, बल्कि व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य, फिटनेस और अन्य जोखिम कारकों पर भी निर्भर करता है. इसलिए नियमित और संतुलित वर्कआउट करें और किसी स्वास्थ्य समस्या या असामान्य लक्षण की स्थिती में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़े : H1N1 के शिकार हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बढ़ जाएगी दिक्कत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *