हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने रचा इतिहास, जर्मनी को हराकर तोड़ा 52 साल पुराना रिकॉर्ड

3a5ae980a7d7d6a39a6467284ba9ba6817878436120351364 original


भारतीय टीम ने गुरुवार (27 अगस्त) को 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप में जर्मनी को 3-1 से करारी शिकस्त दी. नीदरलैंड के एम्सटेलवीन खेले गए मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह पांचवें और छठे पायदान की लड़ाई के लिए क्लासिफिकेशन मैच था. जीत के साथ टीम इंडिया ने 5वां पायदान हासिल किया. इसके साथ यह 1974 से शुरू हुए महिला विश्व कप के बाद टीम की बेस्ट फिनिश रही. 

इससे पूर्व सिर्फ पहले सीजन (1974) में महिला टीम ने चौथे पायदान पर फिनिश किया था. अब 52 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम ने दोबारा बेस्ट फिनिश हासिल किया है. टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में नवनीत कौर और इशिका ने अहम योगदान दिया. नवनीत ने 2 गोल, जबकि इशिका ने 1 गोल किया. भारत की तरफ से तीनों गोल सिर्फ अंतिम 17 मिनट में आए. 

ऐसा रहा पूरे मैच का हाल 

मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित रहा. शुरुआती 15 मिनट में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. ऐसा ही कुछ नजारा दूसरे क्वार्टर में भी देखने को मिला. यहां दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं. दोनों ही क्वार्टर में जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर भी मिले. इसके साथ टीम की खिलाड़ी सोन्या जिमरमैन को ग्रीन गार्ड भी मिला. 

यह भी पढ़ें: कोलंबो में टीम इंडिया के ना जीत पाने की 3 सबसे बड़ी वजह, गंभीर के फैसले ने डुबोई लुटिया

तीसरे क्वार्टर में फैंस को पहला गोल देखने को मिला, जो भारत की तरफ से 43वें मिनट पर इशिका ने किया. इस गोल की खुशी अभी खत्म भी नहीं हो सकी थी कि अगले मिनट यानी 44वें मिनट पर नवनीत कौर ने भी टीम के लिए गोल दाग दिया. इस तरह तीन क्वार्टर के बाद भारत के 2-0 की बढ़त हो गई. 

जर्मनी ने बिल्कुल आखिरी में किया गोल 

अब जर्मनी को चाहिए था कि भारत को रोकते हुए ज्यादा से गोल दाग सकें, लेकिन टीम ऐसा करने में बिल्कुल विफल रही. क्वार्टर की शुरुआत पर ही भारत की तरफ से गोल देखने को मिल गया. 47वें मिनट पर नवनीत कौर ने भारत के लिए तीसरा गोल कर दिया. अब भारत के पास 3-0 की बढ़त हो गई थी. खेल आगे बढ़ा, बिल्कुल अंत में 59वें मिनट पर जर्मनी की तरफ से लिन क्रिंग्स ने पहला गोल किया. फुल टाइम तक मैच 3-1 के स्कोर पर खत्म हो गया.

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीद पर गिल ने तोड़ी चुप्पी, ‘न्यूजीलैंड सीरीज…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *