UP Lower PCS Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर प्रांतीय सिविल सेवा (लोअर पीसीएस) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के अलग-अलग विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पीईटी-2025 (Preliminary Eligibility Test) पास कर लिया है. योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होकर 18 जून 2026 तक चलेगी. इसके अलावा, उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार या संशोधन 25 जून 2026 तक कर सकते हैं.
भर्ती किन-किन पदों पर होगी?
UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों के लिए कुल 2285 पद भरे जाएंगे. इनमें प्रमुख पदों में असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट (548 पद), ऑडिटर (419 पद), अमीन (323 पद), एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (238 पद), क्लर्क कम टाइपिस्ट/कैशियर कम क्लर्क/अकाउंट्स क्लर्क (229 पद), असिस्टेंट चकबंदी ऑफिसर (168 पद), असिस्टेंट मैनेजर नॉन-टेक्निकल (134 पद), सेंटर इन चार्ज (92 पद), डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट इम्युनाइजेशन ऑफिसर (85 पद), मंडी सुपरवाइजर (46 पद) और असिस्टेंट मैनेजर नॉन-टेक्निकल स्पेशल (3 पद) शामिल हैं. यह भर्ती राज्य के अलग-अलग विभागों में जरूरी ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर की जाएगी, और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता और पीईटी-2025 परीक्षा के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
लोअर पीसीएस भर्ती 2026 के शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
लोअर पीसीएस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होना जरूरी है. साथ ही, उम्मीदवार ने यूपी पीईटी-2025 परीक्षा पास की हो. लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए उम्मीदवार की एज 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सेंटर इन चार्ज पद के लिए 18 से 40 साल, और अन्य पदों के लिए 21 से 40 साल की एज सीमा तय की गई है. आयु में छूट यूपी सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी. UPSSSC लोअर पीसीएस के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) से लेकर मुख्य परीक्षा (Mains) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक होगा. लास्ट में इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें – KVS Admission Result 2026-27: बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए इस दिन आएगी KVS की पहली लिस्ट, यहां से करें चेक
आवेदन कैसे करें?
1. UPSSSC लोअर पीसीएस के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा. इसके लिए सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद होमपेज के Live Advertisement सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें.
3. अब PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें.
4. लॉगिन करने के बाद सभी जरूरी विवरण भरें और आवेदन फॉर्म पूरा करें.
5. अब अपनी पोस्ट का चयन करें, साथ ही अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें.
6. सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन फीस 25 रुपए ऑनलाइन जमा करें.
7. अब आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – RTE Gujarat Admission 2026: गुजरात के स्कूलों में शुरू हो गए RTE एडमिशन, 84000 सीटों पर मौका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI