सोने पर ब्रेक, 2000 रुपये के करीब कम हुए दाम; जानें आज 10 ग्राम का रेट

518dca28ae0dca431693eaf1a90ec81e17878013947871379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली में सोना ₹600 सस्ता, चार दिन की तेजी थमी.
  • आज 24 कैरेट सोना ₹1,62,000 प्रति 10 ग्राम बिका.
  • अमेरिकी PCE इंडेक्स बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय सोने के दाम घटे.
  • चांदी की कीमत ₹500 बढ़ी, ₹2,50,500 प्रति किलोग्राम हुई.

सोने की कीमतों पर अब जाकर ब्रेक लगा है, जिससे चार दिनों से लगातार जारी तेजी का सिलसिला थम गया है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार, 27 अगस्त को सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट आई और यह 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. कल के सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में मामूली सुधार हुआ और यह मंगलवार के 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 500 रुपये बढ़कर 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई है.

आज कितनी है कीमत?

सोने की कीमत में आज भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. Eastern Herald की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की बेस कीमत 16,200 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 14,850 रुपये प्रति ग्राम है, जो बुधवार के मुकाबले क्रमशः 174 और 150 रुपये कम है. कल की बेस प्राइस लगभग 1,63,740 रुपये थी, जो आज 1,62,000 रुपये है. यानी कि प्रति 10 ग्राम कीमतों में 1740 का सीधा अंतर है. बता दें कि बेस प्राइस का मतलब किसी वस्तु की वह मूल कीमत कोई भी टैक्स, ड्यूटी या अतिरिक्त चार्ज का नहीं जुड़ा होना है.

 

सोने की कीमतों में यह गिरावट यूएस पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) इंडेक्स का जुलाई में 3.7% रहना बताया जा रहा है, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) के 2% के लक्ष्य से काफी ऊपर है. इसके चलते स्पॉट गोल्ड की कीमत तीन महीने के उच्चतम स्तर से गिरकर 4,633 डॉलर प्रति औंस हो गई.  

सोने की कीमतों पर इसका सीधा असर क्यों?

अमेरिका में जब भी महंगाई दर (PCE इंडेक्स) उम्मीद से अधिक या मजबूत बनी रहती है, तो सोने की कीमतों में गिरावट आती है. दरअसल, PCE इंडेक्स फेडरल रिजर्व के लिए महंगाई का संकेतक है. इसके 3.7% पर टिके रहने से बाजार में अब इस बात को लेकर आशंकाएं पैदा हो गई हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है. ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से निवेशक अधिक मुनाफे की चाह में सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड और डॉलर में लगाने लगते हैं. 

महंगाई के इन मजबूत आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में सुधार देखा गया. चूंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का व्यापार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर मजबूत होने पर सोना अन्य मुद्रा धारकों (जैसे भारतीय रुपया) के लिए महंगा हो जाता है, जिससे वैश्विक मांग घटती है और कीमतें टूटती हैं.

आपके शहर में आज सोने की कीमत

भारत में आज सोने की कीमत अलग-अलग शहरों में अलग-अलग है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट की कीमत 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह से मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 1,61,900 और 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता और लखनऊ में कीमतें एक समान है. यहां 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,62,100 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,48,600 रुपये है.

आज चांदी की कीमत

आज 27 अगस्त को भारत में चांदी की औसत कीमत लगभग 2,59,900 से 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है. वैश्विक बाजारों और घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के शुरुआती सत्र में आई तेजी के कारण खुदरा भावों में सुधार देखा गया है. आज 1 ग्राम चांदी की कीमत 260 से 26510 रुपये, 10 ग्राम चांदी 2,600 से 2,650100 रुपये और 1  किलोग्राम चांदी की कीमत 2,59,900 से 2,65,000 के बीच बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें:

कल बैंक खुला रहेगा या बंद? रक्षाबंधन पर ब्रांच विजिट करने से पहले पढ़ें खबर 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *