नेपाल बाढ़ में 178 भारतीय लापता, सचिन तेंदुलकर ने की प्रार्थना

4ca343ac9528ca72286b01f06a2f248117878801088141212 original


नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचाई है, जिसमें कम से कम 392 लोगों की जान गई है. कई ऐसे लोग हैं, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति दुख जताया है. उन लोगों के लिए प्रार्थना की है जो अपनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं और जो सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं. सचिन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि इससे बड़ी अनिश्चितता और कोई नहीं हो सकती कि आपको ये खबर न हो कि आपका कोई अपना सुरक्षित है या नहीं.

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “शायद इससे बड़ी अनिश्चितता और कोई नहीं हो सकती कि आप जिसे प्यार करते हैं, वह सुरक्षित है या नहीं. नेपाल में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, खासकर उन लोगों के प्रति जो अभी भी किसी खबर का इंतजार कर रहे हैं.”

सचिन ने आगे लिखा, “मैं उनके अपनों और उन तक पहुंचने के लिए दिन-रात काम कर रही बचाव टीमों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- कोलंबो में टीम इंडिया के ना जीत पाने की 3 सबसे बड़ी वजह, गंभीर के फैसले ने डुबोई लुटिया

178 भारतीय लापता

बीसीसीआई ने अपनी रिपोर्ट में नेपाल पर्यटन बोर्ड के हवाले से बताया कि बाढ़ के बाद 31 देशों के 540 विदेशी नागरिक लापता हैं. इसमें सबसे ज्यादा भारत के हैं, जिनकी संख्या 178 है. प्रभावित क्षेत्रों से अलग-अलग देशों के 31 विदेशी नागरिकों को बचाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में वापसी के लिए कसी कमर, बोले- ‘अगर सबकुछ…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *