1 शेयर पर ₹94 का रिकॉर्ड तोड़ डिविडेंड, खबर आते ही शेयर में 10% अपर सर्किट

55e53e3de38eca4204cdf07c4ce72bf217879072486281379 original


ऑटो पार्ट्स बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी Federal-Mogul Goetze (India) Limited ने पहली बार डिविडेंड देने का ऐलान कर निवेशकों को चौंका दिया है. कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को 94 रुपये प्रति शेयर के बंपर डिविडेंड दिए जाने की जानकारी दी है.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी करीब 25 साल के लंबे अंतराल के बाद डिविडेंड देने जा रही है. एक्सचेंज डेटा के अनुसार, कंपनी ने आखिरी बार अगस्त 2001 में 2.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. इस बंपर घोषणा के बाद आज यानी 28 अगस्त 2026 को कंपनी के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है और शेयर एनएसई (NSE) पर 10% तक उछलकर 614.80 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए.

कब तक रिकॉर्ड डेट?

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर कुल 94 रुपये के डिविडेंट के भुगतान को मंजूरी दी है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है- 7.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 86.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड.

कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) तय किया है. यानी कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे. पात्र शेयरधारकों को इस डिविडेंड का भुगतान 25 सितंबर 2026 या उससे पहले सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया जाएगा. 

शेयरों के उछले भाव

कंपनी की तरफ से बंपर डिविडेंड का ऐलान किए जाने ही निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े और जमकर खरीदारी की. शेयर के भाव 614.80 रुपये तक उछल गए, जो इसके 52-वीक का सबसे हाई लेवल है. जबकि इसके 52-वीक का लो लेवल 358.00 रुपये है. कल यानी कि गुरुवार को शेयरों की क्लोजिंग 545.55 रुपये के स्तर पर हुई थी. फिलहाल खबर लिखे जाने तक इसके शेयर 598.00 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3,335 करोड़ रुपये है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

महंगाई में आटा गिला, प्याज का 30% स्टॉक हुआ खराब; नई फसल में भी देरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *