NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

ac7a46deeffc5896ed8b529f988b2e3d17879802794581094 original


नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की सीटों के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इस दिन रजिस्ट्रेशन फीस, पेमेंट और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जाएगा. राउंड 2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को तय समय के अंदर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 

3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट 

एक्यूआई, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए राउंड 2 का रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट 3 सितंबर से 8 सितंबर किया जा सकेगा. 8 सितंबर को फीस जमा करने की सुविधा शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी. वहीं चॉइस फिलिंग का मौका 3 से 9 सितंबर तक मिलेगा. उम्मीदवार 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक अपनी पसंद लोग कर सकेंगे. इसके बाद एमसीसी 9 और 10 सितंबर को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करेगा. वहीं 11 सितंबर को राउंड 2 का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

राउंड 2 का पूरा शेड्यूल एक नजर में

  • टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स- 1 और 2 सितंबर 2026
  • रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट- 3 से 8 सितंबर 
  • च्वाइस फिलिंग- 3 से 9 सितंबर 
  • च्वाइस लॉकिंग- 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक 
  • सीट अलॉटमेंट प्रोसेस- 9 और 10 सितंबर 
  • राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 11 सितंबर 
  • रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग-12 से 18 सितंबर 
  • ज्वॉइन किए उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन- 19 सितंबर   

ये भी पढ़ें-NTA में बड़ा बदलाव, 2 नए डायरेक्टर और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति

स्टेट काउंसलिंग का भी शेड्यूल जारी 

एमसीसी ने एक्यूआई के साथ स्टेट काउंसलिंग राउंड 2 की टाइमलाइन भी जारी की है. राज्य स्तर की काउंसलिंग की प्रक्रिया 7 सितंबर से 11 सितंबर तक चलेगी. इसमें संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी उम्मीदवारों के एडमिशन और दूसरी प्रक्रियाओं को पूरा करेगी. एक्यूआई और स्टेट काउंसलिंग दोनों के तहत अलॉट सीट पर उम्मीदवारों को 18 सितंबर तक ज्वाइन करना होगा. 19 सितंबर को संबंधित अथॉरिटी की ओर से ज्वाइन कर चुके उम्मीदवारों के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी की ओर से जारी निर्देशों पर भी नजर रखनी होगी. 

किन उम्मीदवारों को राउंड 2 में मौका मिलेगा?

जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में कोई सीट नहीं मिली. वे निर्धारित नियमों के अनुसार राउंड 2 में हिस्सा ले सकेंगे. इसके अलावा राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवार राउंड 2 सीट अपग्रेडेशन के लिए शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने फ्लोट का ऑप्शन चुना है. वहीं जिन उम्मीदवारों ने फ्रीज ऑप्शन चुना उनकी राउंड 1 की सीट बरकरार रहेगी लेकिन उन्हें राउंड 2 में सीट अपग्रेडेशन के लिए नहीं माना जाएगा. राउंड 1 में सीट पाने वाले और अपग्रेडेशन के राउंड 2 में जाने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे. इस साल की व्यवस्था के तहत फ्लोट उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट और वेरिफिकेशन के लिए अलॉट कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से जाने की जरूरत नहीं होगी, संस्थान ऑनलाइन माध्यम से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जांच करेगा.

ये भी पढ़ें-UGC NET Result 2026 का रिजल्ट जारी, 4241 को JRF-असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *