CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री का शेड्यूल जारी, 31 अगस्त को मिलेगी आंसर कॉपी

cd24061cd29b653986dd64eb03e913ff17879763439421094 original


सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के रिजल्ट के बाद होने वाली प्रक्रियाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिन छात्रों को अपने नंबरों को लेकर आपत्ति है, वह अब अपनी मूल्यांकन आंसर बुक की स्कैन कॉपी मांग सकते हैं. इसके बाद ही नंबरों के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया जा सकेगा. बोर्ड ने इन सभी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग तारीख और फीस निर्धारित की है. वही आपको बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 12 अगस्त 2026 को जारी किया गया था. वहीं अब बोर्ड ने पोस्ट रिजल्ट सुविधाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है. 

31 अगस्त को मिलेगी आंसर बुक की स्कैन कॉपी 

सीबीएसई के शेड्यूल के अनुसार छात्र अपनी मूल्यांकित आंसर बुक की स्कैन कॉपी के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए प्रति विषय 100 रुपये फीस देनी होगी. आवेदन के बाद स्कैन की गई आंसर बुक एक छात्र के लॉगिन अकाउंट में उपलब्ध कराई जाएगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आंसर बुक की स्कैन कॉपी हासिल करने के बाद ही छात्र नंबरों के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. यानी री-इवैल्यूएशन के लिए सीधा आवेदन करने का ऑप्शन नहीं होगा. 

7 और 8 सितंबर को वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन 

स्कैन कॉपी मिलने के बाद छात्रों को अपनी कॉपी देखने और उसमें दिए गए अंकों की जांच करने का मौका मिलेगा. अगर किसी छात्र को लगता है कि मूल्यांकन में कोई गलती हुई है, तो वह इसके बाद नंबरों के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए आवेदन विंडो 7 और 8 सितंबर 2026 को खुलेगी. नंबरों के वेरिफिकेशन के लिए प्रति आंसर बुक 100 रुपये, जबकि री-इवैल्यूएशन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये फीस निर्धारित की गई है. छात्र दोनों सुविधाओं के लिए भी आवेदन कर सकेंगे, जिसके लिए फीस देनी होगी. 

सिर्फ थ्योरी वाले हिस्से का होगा री-इवैल्यूएशन

सीबीएसई ने बताया कि री-इवैल्यूएशन की सुविधा केवल थ्योरी वाले हिस्से के लिए उपलब्ध होगी. किसी प्रश्न के लिए सिर्फ एक हिस्से की जगह पूरे प्रश्न का री-इवैल्यूएशन किया जाएगा. छात्रों को आवेदन करने से पहले संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम और प्रश्न पत्र को देखने की सलाह दी गई है. री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करते समय छात्र को अपने अनुरोध का कारण भी स्पष्ट रूप से बताना होगा. 

ये भी पढ़ें-अरुणाचल में सरकारी नौकरी के लिए अब PRC, APST सर्टिफिकेट जरूरी

नंबर बढ़ और कम भी हो सकते हैं

बोर्ड ने छात्रों को यह भी स्पष्ट किया है कि वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के बाद नंबरों में बदलाव हो सकता है. अंक बढ़ने के साथ कम भी हो सकते हैं. यहां तक कि अगर एक नंबर की कटौती होती है, तो वह भी लागू की जाएगी. री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. बोर्ड का निर्णय ही अंतिम होगा और री-इवैल्यूएशन के रिजल्ट के खिलाफ किसी अपील या दोबारा समीक्षा का प्रावधान नहीं होगा. 

ऑनलाइन करना होगा आवेदन 

छात्रों को पोस्ट रिजल्ट सुविधा के लिए आवेदन सीबीएसई की वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से करना होगा. आवेदन के साथ निर्धारित फीस का पेमेंट भी ऑनलाइन करना होगा. बोर्ड ने छात्रों को आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है. सीबीएसई के अनुसार छात्रों की ओर से गलत जानकारी भरने पर उसकी जिम्मेदारी बोर्ड नहीं कि नहीं होगी. इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी डिटेल की जांच करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-UGC NET Result 2026 का रिजल्ट जारी, 4241 को JRF-असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *