एशिया कप में टीम इंडिया का विजयी आगाज, 94 रनों से जीता पहला मैच

11f06357d92fe43995a895d4a1cfdb5417881087461241212 original


महिला एशिया कप 2026 में भारत ने बड़ी जीत के साथ शानदार शुरुआत की है. पहले मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 159 रन बनाए थे, शेफाली वर्मा ने रिकॉर्ड अर्धशतक जड़ा, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. लक्ष्य का पीछा करते हुए थाईलैंड की पूरी टीम 65 रनों पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, 2 विकेट श्री चरणी ने लिए.

159 रनों को डिफेंड करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की थी. क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई, उन्होंने पांचवीं गेंद पर नट्टकान चंतम (4) को बोल्ड किया. इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर नंदनी शर्मा ने फणीता माया (6) को कैच आउट कराया. पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में श्री चरणी ने अफिसारा सुवानचोनराथी (1) को एलबीडबल्यू आउट किया. अपने अगले ही ओवर में श्री चरणी ने चनिदा सुथिरुआंग (5) के रूप में थाईलैंड का चौथा विकेट गिराया.

65 रन पर ढेर थाईलैंड

दीप्ति शर्मा ने नाओमि कनोकपोर्न हैमिल्टन (1) को एलबीडबल्यू आउट किया, जो थाईलैंड की पारी का पांचवां विकेट था. थाईलैंड की आधी टीम 44 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. 9वें ही ओवर में दीप्ति ने अपना दूसरा विकेट भी चटकाया, उन्होंने नन्नाफट चैहान को शून्य पर आउट किया जो थाईलैंड का छठा विकेट था.

15वें ओवर में नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए, उन्होंने पांचवीं गेंद पर सुलेपॉर्न लेओमी (6) और अगली गेंद पर सुनीदा चतुरंगरत्न (0) को आउट किया. अगले ही ओवर की पहली गेंद पर ओनीचा कामचौम्फ़ू (0) रन आउट हो गईं. 17वें ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने नन्नापट कोंचारोएनकाई को आउट कर थाईलैंड की पारी को समाप्त कर दिया. कोंचारोएनकाई ने 48 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाए. थाईलैंड की पूरी टीम 65 रनों पर सिमट गई, भारत ने इस मैच को 94 रनों से जीत लिया.

यह भी पढ़ें- 6 चौके 7 छक्के, अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में ठोक दिए 77 रन

शेफाली वर्मा ने फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास

थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. स्मृति मंधाना की किस्मत खराब रही, वह 10 गेंदों में 19 रन बनाकर रन आउट हुईं. इसके बाद शेफाली वर्मा ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की. प्रतिका 22 रन बनाकर आउट हुईं. चौथे नंबर पर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी फ्लॉप रही, वह 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुई.

शेफाली वर्मा ने 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, ये महिला एशिया कप में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है. शेफाली ने 36 गेंदों में 177 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, पूरे किए 900 विकेट

दीप्ति शर्मा ने खेला 150वां टी20 इंटरनेशनल

ये ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच था. वह 150 मैच खेलने वाली भारत की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इस मामले में उनसे अधिक सिर्फ स्मृति मंधाना (172) और हरमनप्रीत कौर (203) हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *