पाकिस्तान ने ऐसा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुरी तरह भड़का दिग्गज

4fe94f29d0d385efca5eb1845b161ea31788250928422975 original


पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसा कुछ हुआ है, जो इससे पहले शायद ही कभी हुआ हो. बीच सीरीज में 7 खिलाड़ियों को वापस घर भेजना और 2 कोचों को हटा देना सामान्य नहीं है. दरअसल पाक टीम अभी इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसमें वह 0-2 से बुरी तरह पिछड़ रही है. 9 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए PCB ने कुल 7 खिलाड़ी और 2 कोचों को निकाल दिया है. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर रमीज रजा उपहास के लहजे में कहा कि ऐसा क्रिकेट में कभी नहीं हुआ है और इस मामले में पाकिस्तान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

रमीज रजा ने बीबीसी के एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए PCB के फैसले पर हैरानी जताई. मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक समेत 7 खिलाड़ियों को इंग्लैंड से घर वापस भेज दिया गया है. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल की भी छुट्टी हो गई है.

ऐसा क्रिकेट में नहीं होता

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने हैरान होते हुए कहा, “यह बहुत हैरान करने वाला फैसला है. ऐसा क्रिकेट में नहीं होता है. उन्होंने ऐसा क्यों किया है? जाहिर है उनपर बहुत अधिक दबाव है. मगर किसी सीरीज में कैसी भी परिस्थिति में ऐसा कभी नहीं हुआ है.”

बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हेडिंग्ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाक टीम को पारी और 103 रनों की हार झेलनी पड़ी थी. उसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड ने 194 रनों से पाक टीम को धूल चटाई. इस तरह इंग्लैंड सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है.

रमीज रजा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “पाकिस्तान ने वाकई में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. मैं इस स्थिति से जरा भी खुश नहीं हूं.”

उन्होंने बताया कि यह फैसला फुटबॉल जैसा प्रतीत होता है, जहां बीच सीजन में मैनेजर को बर्खास्त कर दिया जाता है. उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए  कहा कि क्रिकेट का बुनियादी ढांचा ऐसा नहीं है. पीसीबी को फैसला लेने से पहले 10 दिन और इस पर विचार करना चाहिए था.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, 7 खिलाड़ी और 2 कोच नपे

कौन से 7 खिलाड़ी हुए बाहर?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के 2 टेस्ट मैच संपन्न होने के बाद मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, इमाम उल हक, अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को बाहर कर दिया गया है. वहीं टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को हटा दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं होगी वापसी!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *