पूर्व भारतीय ओपनर और फेमस क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने मौजूदा खिलाड़ियों की वर्ल्ड टेस्ट इलेवन का चयन किया है. उन्होंने अपनी टीम में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नहीं शामिल किया है. आकाश चोपड़ा ने मौजूदा समय की बेस्ट टेस्ट इलेवन में भारत के 4, इंग्लैंड के 4, ऑस्ट्रेलिया के 2 और वेस्टइंडीज के 1 खिलाड़ी को चुना है.
आकाश चोपड़ा ने मौजूदा (जिन्होंने संन्यास नहीं लिया है) क्रिकेटरों में से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट 11 खिलाड़ियों का चयन किया है, जो बेहद दिलचस्प है. हालांकि, उन्होंने इसमें एक बड़ी गलती भी की है. आकाश ने करेंट वर्ल्ड टेस्ट इलेवन में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भी रखा है, लेकिन स्टोक्स अब एक्टिव क्रिकेट नहीं हैं. वह संन्यास ले चुके हैं.
आकाश चोपड़ा ने अपनी मौजूदा बेस्ट टेस्ट इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और भारत के केएल राहुल को बतौर ओपनर चुना है. इसके बाद तीन नंबर पर उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को रखा है. चार नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं. पांच नंबर पर उन्होंने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को जगह दी है.
छह और सात नंबर पर आकाश चोपड़ा ने भारत के दो स्टार खिलाड़ियों को जगह दी है. इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा हैं. तेज गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के जोश टंग और वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ हैं.
इन खिलाड़ियों को नहीं दी जगह
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि आकाश चोपड़ा ने इस टीम में भारत के खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नहीं रखा है. आकाश की इस टीम में रवींद्र जडेजा मुख्य स्पिनर हैं. उन्होंने किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को जगह नहीं दी है. हालांकि, उनकी टीम में आठ नंबर तक बैटिंग है. आकाश ने अपनी टीम में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को भी नहीं रखा है, जो मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज कहे जाते हैं. वहीं उनकी टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी नहीं हैं.
आकाश चोपड़ा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन- ट्रेविस हेड, केएल राहुल, जो रूट, शुभमन गिल, हैरी ब्रूक, ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, मिचेल स्टार्क, जोश टंग और शमार जोसेफ
यह भी पढ़ें-
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के किया टीम का एलान, नए चेहरों को मिला मौका