वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है. इस टीम का सह-मालिकाना हक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के पास है. तीसरा सीजन शुरू होने में अभी करीब एक महीना बचा है, जिसे WCL इतिहास का सबसे बड़ा सीजन बताया जा रहा है. मंगलवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की नई पहचान का अनावरण किया गया. WCL 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक यूएई में खेला जाएगा.
रिकी पोंटिंग आज तक वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में बतौर खिलाड़ी नहीं खेले हैं, लेकिन एक टीम मालिक के रूप में आने से एक लीग के रूप में WCL का कद और लोकप्रियता बढ़ी है. रिकी पोंटिंग के अलावा डेविड वॉर्नर ने इस आगामी लीग को लेकर उत्साह दिखाया.
डेविड वॉर्नर बने कप्तान
डेविड वॉर्नर पहले कभी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में नहीं खेले हैं और अपने पहले ही सीजन में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. टीम की कप्तानी मिलने पर वॉर्नर ने कहा, “मैं WCL सीजन 3 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कप्तानी करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. इससे बेहतर क्या होगा कि आप महान खिलाड़ियों के साथ मैदान पर वापसी करें और फैंस को जश्न मनाने के लिए कुछ यादगार पल दें.”
वहीं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के सह-मालिक पुनीत ने भी इस आगामी प्रोजेक्ट पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की एक नई शुरुआत है. उन्होंने उत्साह दिखाया कि रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर का टीम से जुड़ना अपने आप में एक खास अनुभव होगा.
यह भी पढ़ें: एजबेस्टन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए डरावना, तीसरे टेस्ट से पहले देखें आंकड़े
कई दिग्गजों से सजा होगा WCL 3
WCL 3 में इस बार पहले से कहीं अधिक लीजेंड खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. इस लीग में शाहिद अफरीदी, युवराज सिंह, डेविड वॉर्नर, एबी डिविलियर्स, मोईन अली, मोहम्मद महमूदुल्लाह और ड्वेन ब्रावो भी खेलते नजर आएंगे. बताते चलें कि यहां वही खिलाड़ी खेलते हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके क्रिकेटर खेलते हुए दिखते हैं.
अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब जीता है. पहले सीजन के फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था. दूसरे सीजन की खिताबी भिड़ंत में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से हराया था.
यह भी पढ़ें:
क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति? जानें कितनी हैं अमीर