19 मार्च, 2026 को रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तांडव किया हुआ है. ये फिल्म अब तक इतना रिकॉर्ड-तोड़ कलेक्श कर चुकी है कि मेकर्स की तिजोरियां भी फुल हो चुकी है लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. इसने बॉलीवुड रिलीज़ के लिए एक हाई बेंचमार्क सेट किया है. बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन चलने के बाद, ‘धुरंधर 2’ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,650 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. वहीं इसने वर्ल्डवाइड फाइनली दंगल के बड़े रिकॉर्ड को धूल चटा दी है.
‘धुरंधर 2’ ने ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
‘धुरंधर 2’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी धुआंधार कमाई कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि इसने महज तीसरे हफ्ते में ही वर्ल्डवाइज 16सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ इसने आमिर खान की दंगल को धूल चटा दी है. दरअसल दंगल ने 16सौ करोड़ के आंकड़े को पार करने में 25 दिन लिए थे. वहीं पैन इंडिया फिल्म बाहुबली 2 ने इस आंकड़े को छूने में 28 दिन लगाए थे. लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने 18 दिनों में ही ये कारनामा कर दिखाया इसी के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सबसे तेज 16 सौ करोड़ का आंकडा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है.
दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वैसे दंगल अभी भी वर्ल्डवाइड नंबर 1 फिल्म बनी हुई है. इसका दुनियाभर में लाइफटाइम कलेक्शन 2 हजार करोड़ से भी ज्यादा है. ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. वहीं ‘धुरंधर 2’ फिलहाल 20 दिनों में 1641.21 करोड़ की कमाई कर अभी वर्ल्डवाइड चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है. इसके आगे अभी पुष्पा 2 (1785.84), बाहुबली 2 (1800 करोड़ और दंगल (2059.04 करोड़) हैं. देखने वाली बात होगी कि ‘धुरंधर 2’ इन तीनों फिल्मों को मात देकर वर्ल्डवाइड नंबर 1 फिल्म बन पाती है या नहीं.
‘धुरंधर 2’ के बारे में
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर ’ की सीक्वल है. ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह ने अंडर कवर एजेंट हमला अली मजारी का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान के ल्यारी में आतंकी गैंग में घुसपैठ करता है. ‘धुरंधर 2’ के सीक्वल में हमजा के अतीत जसकीरत सिंह रंगी की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और गौरव गेरा सहित कई कलाकारों ने अपनी भूमिका दोहराई है.