घर बैठे फिजिक्स में एमएससी का सपना होगा पूरा, डिस्टेंस मोड में ये यूनिवर्सिटी बन सकती हैं आपका सहारा

c281c86cfaea309c4445bc26b2864e001723541330224140 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घर बैठे एमएससी फिजिक्स की डिग्री के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं.
  • नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में ₹7200 वार्षिक फीस पर कोर्स कर सकते हैं.
  • कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी और बी.आर. अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी भी विकल्प हैं.
  • यह नौकरी के साथ, दूर रहने वाले या कम खर्च वाले छात्रों हेतु उपयुक्त है.

यदि आप घर बैठे-बैठे फिजिक्स में एमएससी करने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये खबर बड़े ही काम की है. अब आपको हायर एजुकेशन के लिए हर दिन कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है. डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड के बढ़ते ऑप्शन ने यह रास्ता अब और ज्यादा आसान कर दिया है. अक्सर छात्र डिस्टेंस की पढ़ाई के लिए इग्नू का नाम लेते हैं, लेकिन आज हम आपको कई और यूनिवर्सिटी बताएंगे, जहां से आप फिजिक्स में एमएससी की पढ़ाई घर से कर सकते हैं.

सबसे पहले यह समझ लें कि एमएससी फिजिक्स सिर्फ किताबों की पढ़ाई नहीं, बल्कि थ्योरी, मैथ्स और प्रैक्टिकल का मेल है. इसलिए विश्वविद्यालय चुनते समय उसकी मान्यता, कोर्स और परीक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें. देश भर के कई ओपन और डिस्टेंस विश्वविद्यालय इस कोर्स को संचालित कर रहे हैं. आइए जानते हैं कुछ यूनिवर्सिटी के बारे में जो इस तरह के कोर्स चला रही हैं…

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से एमएससी फिजिक्स डिस्टेंस मोड में किया जा सकता है. छात्रों को घर पर स्टडी मटेरियल मिलता है और परीक्षा तय केंद्रों पर होती है. फीस भी अधिक नहीं होती, जिससे यह विकल्प कई छात्रों के लिए सुविधाजनक बन जाता है. इस कोर्स की एक साल की फीस 7200 रुपये है. इसके अलावा महिला कैंडिडेट्स को फीस में छूट भी मिलती है.  

यह भी पढ़ें – सीट फुल, फिर भी एडमिशन पक्का; केंद्रीय विद्यालय में इन बच्चों के लिए हमेशा खुला रहता है दरवाजा

ये भी हैं विकल्प

इसी तरह कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी भी विज्ञान विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स कराता है. दिल्ली में रहने वाले छात्र यहां से नामांकन लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं. पढ़ाई का तरीका लचीला है और परीक्षा व्यवस्था व्यवस्थित मानी जाती है. वहीं, Dr. B.R. Ambedkar Open University भी एमएससी फिजिक्स का विकल्प देता है. यह विश्वविद्यालय लंबे समय से दूरस्थ शिक्षा चला रहा है और छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री तथा सहायता केंद्र उपलब्ध कराता है. फीस की बात की जाए तो यहां एक साल के करीब 15 हजार रुपये जमा करने होते हैं. इन यूनिवर्सिटी के अलावा कई अन्य सरकारी व प्राइवेट यूनिवर्सिटी इस तरह के कोर्स ऑफर करती हैं.

किनके लिए है बेहतर?

डिस्टेंस एमएससी फिजिक्स उन छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है जो नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं, जो दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते या जो कम खर्च में हायर एजुकेशन लेना चाहते हैं. आज के समय में पढ़ाई का तरीका बदल चुका है. सही विश्वविद्यालय का चयन करके छात्र घर बैठे फिजिक्स में मास्टर डिग्री हासिल कर सकते हैं और आगे रिसर्च, टीचिंग या प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – अच्छी खबर, चार राज्यों में खुल रहे नए केंद्रीय विद्यालय; इसी सेशन से शुरू होंगी क्लास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *