अमिताभ बच्चन ने फैन से नहीं मिलाया हाथ, किसी ने नाना को किया याद, तो किसी ने सलमान से की तुलना

d3f39503ba18f8ec0cf21ff7015638b317917875292561483 original


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया. हर साल की तरह इस बार भी वो अपने घर के बाहर इकट्ठा हुए फैंस से मिलने पहुंचे. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ बच्चे सिक्योरिटी चेन पार कर उनके पास पहुंचने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

इस वीडियो में एक छोटी बच्ची अमिताभ बच्चन से हैंडशेक करने की अपील करती है. लेकिन बार-बार रिक्वेस्ट करने पर भी अमिताभ बच्चन उस से हाथ नहीं मिलाते. अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग रिएक्शंस सामने आ रहे हैं. कुछ लोग अमिताभ की तुलना सलमान खान से कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को ये वीडियो देखकर नाना पाटेकर की याद आ गई.

नाना पाटेकर को याद कर रहे लोग

अमिताभ बच्चन के इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाना पाटेकर को याद किया. कई लोगों ने इस वीडियो के नीचे कमेंट करके नाना पाटेकर के वय्वहार की तारीफ की है. लोगों का कहना है कि अगर नाना पाटेकर उनकी जगह होते, तो वह फैंस से हाथ मिलाने के साथ उन्हें गले भी लगा लेते.

एक यूजर ने लिखा, ‘नाना पाटेकर बहुत साफ दिल के थे और वो होते तो जरूर गले मिलते. मिस यू नाना पाटेकर सर.’ वहीं, एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘नाना इसलिए अच्छे लगते हैं. ऑलवेज ए लेजेंड’

अमिताभ बच्चन ने फैन से नहीं मिलाया हाथ, किसी ने नाना को किया याद, तो किसी ने सलमान से की तुलना

सलमान खान से भी हुई अमिताभ की तुलना

वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन की तुलना सलमान खान से भी की. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘डिफरेंस बिटवीन बच्चन एंड सलमान’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हर कोई सलमान शाहरुख नहीं होता है.’ एक और कमेंट में सलमान खान के एक फैन ने सिर्फ इतना लिखा है, ‘सलमान भाई रिस्पेक्ट’

अमिताभ बच्चन ने फैन से नहीं मिलाया हाथ, किसी ने नाना को किया याद, तो किसी ने सलमान से की तुलना

कुछ लोगों ने किया अमिताभ बच्चन का बचाव

जहां कुछ यूजर्स अमिताभ बच्चन के बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके पक्ष में भी बोल रहे हैं.

एक यूजर ने लड़की हरकत के लिए लिखा, ‘ऐसा करने की कोई जरूरूत नहीं थी. वहीं एक और कमेंट में दावा किया गया कि डॉक्टर ने अमिताभ बच्चन को किसी से हाथ न मिलाने की सलाह दी है.

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ से मिलने वाले एक कंटेस्ट के पारिवारिक सदस्य ने लिखा, ‘दरअसल, डॉक्टर ने उनकी उम्र को देखते हुए इंफेक्शन से बचने के लिए किसी से भी हाथ मिलाने के लिए मना किया है. दूसरी तरफ की परिस्थिति को समझने की भी कोशिश करो’

अमिताभ बच्चन ने फैन से नहीं मिलाया हाथ, किसी ने नाना को किया याद, तो किसी ने सलमान से की तुलना

हालांकि, यह बात सोशल मीडिया यूजर ने अपने कमेंट में कही है. अमिताभ बच्चन को डॉक्टर ने ऐसी सलाह दी है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

जया बच्चन का भी किया जिक्र

इस पूरे मामले पर कुछ यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन का भी जिक्र किया. कुछ कमेंट्स में अमिताभ के व्यवहार को जया बच्चन के व्यवहार से जोड़कर तंज कसा गया कि अमिताभ जया बच्चन से ट्रेनिंग ले रहे हैं. बता दें जया बच्चन अक्सर फैंस से दूरी बनाए रखती हैं. यहां तक कि वे बिना पूछे फोटो लेने के लिए भी पपराजी को फटकार लगा देती हैं. इसलिए अमिताभ का ये व्यवहार देखकर लोगों को उनका व्यवहार उनकी पत्नी जया बच्चन जैसा लगा.

अमिताभ बच्चन ने फैन से नहीं मिलाया हाथ, किसी ने नाना को किया याद, तो किसी ने सलमान से की तुलना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *