दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम

64137b561aa465b6c33a65970429b90317918987213761472 original


ठंडा पानी पीना हो या गर्म चाय की चुस्की लेना, कई बार दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है. कुछ लोगों को आइसक्रीम, मिठाई या खट्टा खाने पर भी तेज सनसनाहट महसूस होती है. इस परेशानी की वजह दांतों की ऊपरी परत कमजोर होना, मसूड़ों का पीछे हटना या कैविटी होती है. कई बार गलत तरीके से ब्रश करने पर भी दांत सेंसिटिव हो जाते हैं. ऐसे में कुछ आसान आदतें अपनाकर परेशानी को कम किया जा सकता है. 

बहुत ठंडा या गर्म खाने से बचें

अगर दांतों में झनझनाहट होती है, तो कुछ समय तक बहुत ठंडी और गर्म चीजें खाने-पीने से बचें. ठंडा पानी, आइसक्रीम या बहुत गर्म चाय-कॉफी से परेशानी बढ़ती है. ऐसे में सामान्य तापमान का पानी पिएं और खाना बहुत गर्म होने पर थोड़ा ठंडा करके खाएं. इससे दांतों को अचानक तापमान बदलने से होने वाली परेशानी से बचाने में मदद मिलती है.

सेंसिटिविटी वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें

दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए सेंसिटिव दांतों के लिए बना टूथपेस्ट इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद कुछ तत्व दांतों की नसों तक पहुंचने वाले दर्द के संकेतों को कम करने में मदद करते हैं. इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कुछ दिनों या हफ्तों में फर्क महसूस होने लगता है. टूथपेस्ट का इस्तेमाल पैक पर दिए निर्देशों के अनुसार करें. 

यह भी पढ़ें : इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम

सॉफ्ट ब्रश से करें दांतों की सफाई

दांत साफ करते समय ज्यादा जोर लगाने से बचें. सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से दांतों की सफाई करें. जोर से ब्रश करने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचते है और मसूड़े भी पीछे हटते हैं. इससे दांतों में सेंसेटिविटी बढ़ती है. 

 खट्टा खाने के बाद तुरंत ब्रश न करें

नींबू, संतरा और दूसरे खट्टे खाद्य पदार्थों में एसिड होता है, जो दांतों की ऊपरी परत को कुछ समय के लिए कमजोर कर सकता है. ऐसे में खट्टा खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचें. इसके बजाय सादे पानी से कुल्ला करें और करीब 30 मिनट बाद ब्रश करें. इससे दांतों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. साथ ही  अलावा, सोडा और दूसरे मीठे या एसिड वाले पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से भी बचें.

यह भी पढ़ें : Brain Tumor Symptoms: क्या सिरदर्द के साथ आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer  : दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए सही टूथपेस्ट, सॉफ्ट ब्रश और खाने-पीने की आदतों में बदलाव मददगार होते हैं. लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे, एक ही दांत में तेज दर्द हो, मसूड़ों में सूजन आए या खाना चबाने में परेशानी हो, तो डेंटिस्ट को जरूर दिखाएं. घरेलू उपाय कैविटी या दांतों की दूसरी समस्याओं का इलाज नहीं हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *