अफगानिस्तान का ऐतिहासिक ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में खेले 142 ओवर

25894253465f06e02cc5b2da4eeaa71d1791905500591143 original


बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान ने कमाल कर दिया. यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, लेकिन अफगानिस्तान ने हार को ड्रॉ में तब्दील किया है. दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने 142 ओवर बल्लेबाजी की और हार को टाल दिया. बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 479 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर में 8 विकेट खोकर 346 रन बनाए और हार को टाल दिया. 

बांग्लादेश ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए थे. बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन तमीम ने 83 और लिट्टन दास ने 53 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सलीम सैफी ने 4 विकेट, यामिन अहमदजई ने 3 विकेट और इस्मत आलम ने दो विकेट चटकाए. जवाब में अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 240 रन ही बना सकी. कप्तान रहमत शाह ने नाबाद 105 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 5 विकेट और इबादत हुसैन ने 4 विकेट चटकाए. 

पहली पारी में 106 रनों की बढ़त मिलने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 372 रनों पर घोषित की. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 82, मुश्फिकुर रहीम ने 81 और लिट्टन दास ने 102 रनों की पारी खेली. इस तरह अफगानिस्तान के सामने 479 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य था. 

दूसरी पारी में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अब्दुल मलिक सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. वहीं शाहिदुल्लाह कमाल भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पहली पारी में 105 रन बनाने वाले कप्तान रहमत शाह और सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई. रहमत 124 गेंदों का सामना करने के बाद 51 रन बनाकर आउट हुए. वहीं अटल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए. 

हशमतुल्लाह शाहिदी ने 36 रनों का योगदान दिया, जबकि इकराम अलीखिल 33 रन बनाकर आउट हुए. इस्मत आलम 4 रन ही बना सके. शतकीय पारी खेलने के बाद जब अटल आउट हुए, तो अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट खोकर 281 रन हो गया था. इसके बाद आठवें विकेट के लिए यामीन अहमदजई और कैस अहमद ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की अहम साझेदारी निभाई. 

यामीन 19 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन कैस क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 80 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की नाबाद पारी खेली. 9वें विकेट के लिए कैस ने जिया-उर-रहमान के साथ मिलकर 20 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और टीम की हार को टाला.

बांग्लादेश के लिए लिट्टन दास ने पहली पारी में 53 और दूसरी इनिंग में 102 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. 

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *