कभी नहीं बनेगी ‘हेरा फेरी 3’, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, ‘भागम भाग 2’ पर भी दी बुरी खबर

99c3125eb57e35689277d46462068a1217919855499091064 original


मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन इस साल अब तक दो फिल्में लेकर आए हैं. पहली ‘भूत बंगला’ और दूसरी ‘हैवान’. दोनों में ही अक्षय कुमार ने अहम किरदार निभाया. भूत बंगला हिट रही, जबकि हैवान महाफ्लॉप साबित हुई. अक्षय और प्रियदर्शन और भी कई फिल्मों पर साथ काम कर रहे हैं. इनमें भागम भाग 2 और हेरा फेरी 3 जैसी मच अवेटेड फिल्में भी शामिल हैं. लेकिन, इन दोनों ही फिल्मों को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में बुरी खबर दी है.

‘भागम भाग 2’ को डायरेक्ट नहीं करेंगे प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की सफल फिल्म ‘भागम भाग’ (2006) को डायरेक्ट किया था. वहीं हाल ही में खबरें आई थीं कि इसका दूसरा पार्ट ‘भागम भाग 2’ भी आएगा. हालांकि इसे प्रियदर्शन डायरेक्ट नहीं करने वाले हैं. उन्होंने खुद इसकी वजह बताई है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अगर आप पार्ट 2 बना रहे हैं तो उसे पार्ट 1 से बेहतर होना चाहिए. जब तक आपके पास पहले से बेहतरीन कहानी ना हो, नहीं बनाना चाहिए. अधिकतर लोग जब सीक्वल बनाते हैं जब पहली फिल्म बहुत सफल होती है और अगर आप उसे बेहतर नहीं बना पाते हैं तो फ्रेंचाइजी का महत्व खत्म हो जाता है.’

प्रियदर्शन ने आगे कहा, ‘जब सीक्वल बनते हैं तो वो पहली फिल्म की कहानी के दम पर बनते हैं और उसे बेच रहे होते हैं. वे फिल्म नहीं, बल्कि एक प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे होते हैं और मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स में दिलचस्पी नहीं रखता. भागम भाग के सीक्वल के लिए अक्षय ने मुझसे पूछा था कि क्या आप इसे बनाएंगे तो मैंने मना कर दिया था. दूसरे लोग चाहे मैरी फिल्मों के सीक्वल बनाए, मुझे कोई परेशानी नहीं है.’

हेरा फेरी 3 कभी नहीं बनेगी

आगे प्रियदर्शन से उनकी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर सवाल किया गया. इसमें भी अक्षय लीड रोल में हैं और उनके साथ परेश एवं सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे जो हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. डायरेक्टर से पूछा गया था कि क्या इसी वजह से उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ से भी किनारा कर लिया? इस पर उन्होंने कहा, ‘इसके बारे में बात करने के लिए कई पन्ने भरने पड़ेंगे. मुझे नहीं लगता कि यह कभी बन पाएगा.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *