बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

6fdd7f67daecbcc512b49c0ad057195117921275252111472 original


नाखून सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं होते, ये सेहत का आईना भी होते हैं. अगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं, परतों में उखड़ते हैं या बहुत कमजोर लगते हैं, तो वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है. कई बार रोज की आदतें भी इसके पीछे होती हैं और इसे अनदेखा करना ठीक नहीं है. तो आइए समझें कि नाखून क्यों टूटते हैं, किन चीजों की कमी इसकी वजह बनती है और उन्हें मजबूत कैसे बनाया जा सकता है.

किन चीजों की कमी से टूटते हैं नाखून

नाखून केराटिन नाम के प्रोटीन से बनते हैं. इन्हें मजबूत रखने के लिए आयरन, प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी12 जैसे तत्व जरूरी होते हैं. आयरन की कमी सबसे आम वजहों में गिनी जाती है. इसमें नाखून पतले और कमजोर हो जाते हैं. कई बार वे चम्मच की तरह अंदर की ओर दब भी जाते हैं. साथ में थकान, चेहरे का पीलापन या सांस फूलना हो, तो जांच करवा लेनी चाहिए. बायोटिन यानी विटामिन बी7 की कमी का नाम भी अक्सर लिया जाता है, लेकिन इसकी कमी बहुत कम लोगों में मिलती है. 

यह भी पढ़ें : बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

ये आदतें और बीमारियां भी हैं वजह

हर बार वजह पोषण की कमी ही नहीं होती. बार-बार हाथ धोने, बर्तन और कपड़े धोने से नाखून पानी में भीगते और सूखते रहते हैं. इससे उनकी परतें कमजोर पड़ जाती हैं. डिटर्जेंट, सैनिटाइजर और नेल पॉलिश रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल भी नाखूनों को रूखा बना देता है. सर्दी या सूखे मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है. थायराइड की गड़बड़ी भी इसका एक कारण होती है. इसमें बाल झड़ना, ठंड ज्यादा लगना और थकान जैसे लक्षण साथ दिखते हैं. उम्र बढ़ने के साथ भी नाखून कमजोर होने लगते हैं. 

नाखून मजबूत कैसे करें और डॉक्टर को कब दिखाएं

खानपान में अंडा, दालें, पालक, मेवे और बीज शामिल करें. आयरन वाली चीजों के साथ नींबू या आंवला  विटामिन सी वाली चीज भी डाइट में जोड़ें. दिनभर पानी पिएं, नाखूनों और क्यूटिकल पर हल्का तेल या हैंड क्रीम लगाएं.  इसके अलावा नाखून छोटे रखें, ताकि वे बार-बार अटककर न टूटें. बर्तन धोते समय दस्ताने पहनें. नाखूनों को दांत से काटने या उनसे चीजें खोलने की आदत छोड़ दें. अगर कई हफ्तों तक सुधार न दिखे, नाखूनों का रंग बदलने लगे, उनका आकार बिगड़े या साथ में थकान, बाल झड़ना जैसी परेशानी हो तो डॉक्टर को दिखाएं. 

यह भी पढ़ें : कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?

डिस्क्रिप्शन : नाखून बार-बार टूट रहे हों या साथ में थकान, बाल झड़ना जैसी परेशानी हो तो डॉक्टर को दिखाएं. बिना सलाह के कोई दवा या सप्लीमेंट न लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *