मां बनने के 2 महीने बाद फिर स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, गरबा नाइट्स में लगाए जोरदार ठुमके

2235fcef76b91ed3b7ae4f863cae7ba717921460928801483 original


एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के लिए डांस करना सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं है, डांस उनके लिए पैशन है. हाल ही में वो हैदराबाद में हुए एक इवेंट में बॉलीवुड गानों पर गरबा करती नजर आईं.

उन्होंने दो महीने पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया है. ऐसे में मां बनने के बाद इतनी जल्दी फिर से स्टेज पर लौटने के बाद डांस के लिए उनका पैशन चर्चा का विषय बन गया है.

बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरकी करिश्मा तन्ना

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गरबा नाइट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘आज की रात’, ‘बिजुरिया’ और ‘कमरिया’ जैसे कई बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस करती दिख रही हैं. उन्हें स्टेज पर देखकर ऑडियंस ने भी एक्साइटमेंट में खूब हूटिंग की. हूटिंग की आवाज करिश्मा द्वारा शेयर की गई वीडियो में भी सुनी जा सकती है.

करिश्मा ने एक साल बाद किया डांस

करिश्मा तन्ना ने ये वीडियो शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है, उसमें डांस के लिए उनका जुनून साफ दिख रहा है. उन्होंने लिखा, ‘मैंने एक साल बाद फिर गरबा किया और ऐसा लगा जैसे दिल को अपना घर मिल गया हो.’

आगे उन्होंने बताया, ‘बच्चे को जन्म दिए अभी दो महीने से कुछ ही ज्यादा हुए हैं. मैं अभी भी रिकवर कर रही हूं, मेरा वजन भी कुछ किलो ज्यादा है और मैं धीरे-धीरे अपनी पुरानी रिदम में लौटने की कोशिश कर रही हूं. लेकिन इस मां के भी अपने सपने हैं.’

वर्क – लाइफ बैलेंस पर करिश्मा की राय

वर्क और पर्सनल लाइफ पर उन्होंने लिखा, ‘मुझे अपने परिवार के साथ सबसे ज्यादा खुशी मिलती है, लेकिन स्टेज पर डांस करने से जो खुशी मिलती है, वो हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रही है. अब मैं धीरे-धीरे इन दोनों के लिए अपनी जिंदगी में जगह बनाना सीख रही हूं. काम करना, डांस करना और ऑडियंस से इतना प्यार पाना… सच में, यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है!’

अंतिम लाइनों में उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘हैदराबाद, आपने मेरा दिल खुश कर दिया. उम्मीद है कि आगे भी ऐसी कई शामें आएंगी, जब मैं अपने पसंदीदा काम कर सकूंगी और मेरे अपने लोग मुझे चीयर करने के लिए मेरे साथ होंगे.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *