अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?

8aca0ea15aa699577e0b2663ce76e0be17921346199301379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चार दिन बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई.
  • 24 कैरेट सोना ₹1,350-₹1,720 प्रति 10 ग्राम महंगा.
  • चांदी की कीमतों में सुधार, वैश्विक बाजार में तेजी.
  • अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से सोने की मांग बढ़ी.

आज लगातार चार दिन बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. पिछले 4 दिनों में सोने की कीमतों में करीब 39,800 प्रति 100 ग्राम (लगभग 3,980 प्रति 10 ग्राम) तक की बड़ी गिरावट आ चुकी थी, जिस पर अब जाकर ब्रेक लगा है. 4 दिनों की भारी गिरावट के बाद आज चांदी की स्थिति भी सुधरी है. ग्लोबल मार्केट में आज स्पॉट सिल्वर की कीमत 57 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई, जिससे घरेलू बाजार में कीमत को सहारा मिला. 

आज कितनी है सोने की कीमत?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,47,440 से 1,47,810 रुपये के बीच है, जबकि कल इसकी कीमत 1,46,090 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी कि कल के मुकाबले सोना आज 1,350 रुपये से 1,720 रुपये तक महंगा हुआ है. 

22 और 18 कैरेट की कितनी बढ़ी कीमत?

24 कैरेट की ही तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेजी आई है. जहां कल 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,33,800 से 1,34,200 रुपये के बीच थी. वहीं, आज इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,35,150 से 1,35,590 रुपये के बीच पहुंच गई है. यानी कि कीमतों में 1,350 से 1,390 रुपये तक की तेजी आई है. 

18 कैरेट का सोना भी आज प्रति 10 ग्राम 1,100 से 1,120 रुपये तक महंगा हुआ है. कल इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,09,480 से 1,09,600 रुपये के बीच थी और आज कीमत प्रति 10 ग्राम 1,10,580 से 1,10,720 रुपये के बीच है.

आज क्यों महंगा हुआ सोना?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. सीएनएन की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर से हमला करने का नया प्लान बनाया है. भविष्य में होने वाले संभावित हमलों के लिए एक ऐसे बम के इस्तेमाल की बात की जा रही है, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ कहा जाता है. बम का नाम GBU-43/B मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट (MOAB) है.

यह अमेरिका के पास मौजूद बसे बड़े गैर-परमाणु बमों में से एक है. यानी कि यह परमाणु बम तो नहीं है, लेकिन इसके विस्फोट से भारी तबाही मच सकती है. वहीं, ईरान ने भी अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है. इससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ रहा है. नतीजतन, सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग को फिर से बढ़ावा मिल रहा है.

चांदी की कितनी है कीमत?

आज चांदी की कीमत 2,11,290 से 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बना हुआ है. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. दिल्ली में आज चांदी की कीमत 2,46,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं, मुंबई में कीमत 2,10,194 रुपये, कोलकाता में 2,11,980 रुपये, चेन्नई में 2,12,600 रुपये प्रति किलोग्राम है. 

ये भी पढ़ें:

Diwali Bonus 2026 LIVE News: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *