‘रामायण’ की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- ’10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम’

2bc2eee1ea8ac19878999e6a7ec3ff631792219412116209 original


नितेश तिवारी की मच अवेटेड पौराणिक महागाथा ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर भव्य रूप से रिलीज होने जा रही है. भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश स्टारर यह फिल्म, अपनी नई झलकियां और पर्दे के पीछे के फुटेज के जरिए लोगों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा कर रही है.

हाल ही में, फिल्म के मेकर्स ने छह अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का दूसरा ट्रेलर ऑनलाइन जारी किया. इसके एक दिन बाद, उन्होंने एक नया बीटीएस (बिहाइंड-द-सीन्स) वीडियो पेश किया, जिसमें निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और निर्माता नमित मल्होत्रा ​​फिल्म के बारे में चर्चा करते नजर आए. इस वीडियो में साई पल्लवी के किरदार ‘सीता’ की एक नई झलक भी देखने को मिली, जिसमें वह एक योद्धा के रूप में नजर आईं. ये झलक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

 

योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी
‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ के BTS वीडियो में, साई पल्लवी योद्धा के अवतार में राक्षसों से लड़ती हुई नजर आ रही हैं. प्रोमो में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की भी एक झलक है, जो सूर्योदय के समय एक पहाड़ पर खड़े हैं. इसके बाद वीडियो में यश के रावण का सीन आता है, जो भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा के सामने तांडव करते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो के साथ मेकर्स ने लिखा, “एक भव्य महाकाव्य. नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के साथ जुड़ें, जो ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ को बड़े पर्दे पर लाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं.”

दुनिया भर में 10 हजार टेक्निशियनंस कर रहे फिल्म पर काम
फिल्म और इसके प्रोडक्शन के स्तर के बारे में बात करते हुए, नमित मल्होत्रा ​​ने कहा, “रामायण एक बहुत बड़ी महागाथा है, जिसमें किरदारों की गहराई, भावनाएं और भव्यता कूट-कूट कर भरी है. इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है.”

नितेश तिवारी ने आगे कहा, “दुनिया भर के लोग इससे जुड़ सकेंगे. इसमें पिता-पुत्र की एक शानदार कहानी है, एक संघर्ष करने वाले (अंडरडॉग) की बेहतरीन कहानी है. और एक बहुत ही साहसी प्रेम कहानी भी है.” इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के बारे में बात करते हुए, नमित ने कहा, “जब रामायण का मौका सामने आया, तो मुझे लगा कि हमें इसे जरूर करना चाहिए. कुछ फिल्में बस बनाई नहीं जातीं, बल्कि वे अपने आप आकार ले लेती हैं।.”

रणबीर कपूर ने प्रोडक्शन के स्तर की तारीफ करते हुए कहा, “नमित ने जिस तरह की कास्ट और क्रू को एक साथ जोड़ा है, जो मौका और जो पैमाना हमें दिया है, और जिस तरह के क्रिएटिव लोगों को साथ लाए हैं,यह सब इस इंडस्ट्री में वाकई बहुत रेयर है. फिल्म के स्तर के बारे में बताते हुए, नमित ने कहा, “अगर आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया भर में 10,000 से ज्यादा लोग इस फिल्म पर काम कर रहे हैं.”

‘रामायण पार्ट 1′ के प्रोडक्शन की जानकारी
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को नमित मल्होत्रा ​​के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ ने DNEG और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. दो भागों में बनने वाली इस महागाथा को भारत के बाहर दुनिया भर में ‘सोनी पिक्चर्स’ द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा, जबकि हिंदी भाषी बाजारों में इसके डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ संभालेगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *