त्योहारी सीजन में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें. 17 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में सोने की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिला है, जबकि चांदी के दाम भी स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में गहने खरीदने से पहले 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव के साथ चांदी की कीमत जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
यहां से आप सोने अलग- अलग कैरेट और चांदी के रेट चेक कर सकते हैं. साथ ही पूरे हफ्ते में आए उतार- चढ़ाव के बारे में भी जान सकते हैं.
आज सोने का भाव कितना है?
दिल्ली में 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,47,580 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,35,290 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है. 18 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,10,685 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
10 ग्राम सोने का भाव-
- 24 कैरेट सोना- 1,47,580 रुपए
- 22 कैरेट सोना- 1,35,290 रुपए
- 18 कैरेट सोना- 1,10,685 रुपए
बता दें कि 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है. लेकिन गहने बनाने के लिए आमतौर पर 18 कैरेट या फिर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है.
आज चांदी कितनी महंगी या सस्ती है?
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत पर भी खरीदारों की नजर बनी हुई है. दिल्ली में 17 अक्टूबर को चांदी का भाव करीब 2,46,900 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया. पिछले दिन के मुकाबले कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस हिसाब से 100 ग्राम चांदी खरीदने पर इसकी कीमत करीब 24,690 रुपए और 10 ग्राम के लिए करीब 2,469 रुपए होगी. हालांकि, चांदी के बर्तन, सिक्के या गहने खरीदने पर मेकिंग चार्ज और दूसरे शुल्क जुड़ सकते हैं.
पूरे हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
इस सप्ताह सोने का भाव 4,500 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे आया, जबकि चांदी 13,500 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई. इसका मतलब है कि अगर किसी ने इस हफ्ते की शुरुआत में सोने की खरीदारी की थी, तो शुक्रवार तक बाजार भाव में प्रति 10 ग्राम करीब 4,500 रुपए की गिरावट देखने को मिली. वहीं, चांदी खरीदने वालों के लिए प्रति किलो कीमत में करीब 13,500 रुपए का अंतर आया है.
किन बातों का रखना है ध्यान?
सोने और चांदी के भाव दिन के दौरान बदल सकते हैं. अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में थोड़ा अंतर भी हो सकता है. इसके अलावा, गहनों की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स शामिल होने के कारण बिल बढ़ सकता है. इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा रेट की पुष्टि करें. सोना खरीदते समय हॉलमार्क और उसकी शुद्धता भी जरूर जांचें.
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च