शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

aa4402fda6f2df1caf12724153ff12cc17901009745861364 original


भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अब वनडे टीम को भी लीड करते दिखेंगे. जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है, क्योंकि गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को वनडे में उपकप्तानी मिली है. बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का एलान कर दिया है. 

ऐसा नहीं है कि श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. दरअसल, उन्हें सिर्फ चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए भारत की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इसी तरह चौथे और पांचवें वनडे के लिए ईशान किशन को उपकप्तानी मिली है. शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल ही टीम के कप्तान होंगे. 

इस कारण लिया गया ये हैरान करने वाला फैसला

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. अंत में दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पांचवें वनडे और पहले टेस्ट में ज्यादा गैप नहीं है. ऐसे में बीसीसीआई ने चौथे और पांचवें वनडे में टेस्ट खिलाड़ियों को नहीं चुना है. इसी कारण केएल राहुल और शुभमन गिल चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. 

भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन में होगा. इसके बाद तीसरा वनडे मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा, जबकि आखिरी दो वनडे मैच यानी चौथा और पांचवां वनडे मैच 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होंगे. इसके बाद टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें- 

अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *