IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई

bb866adcd89b3523f8ad9bb4963e4dcb17922392229651473 original


भारत में अगर इंजीनियरिंग में Computer Science (CS) को सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्ट्रीम कहा जाता है, तो वहीं मेडिकल क्षेत्र में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्ट्रीम MBBS को माना जाता है. खासकर मेडिकल में आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच MD/MS की क्लिनिकल स्पेशलाइजेशन सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्ट्रीम्स हैं. हालांकि मेडिकल करियर केवल किसी एक विषय को चुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई सालों की पढ़ाई और क्लिनिकल ट्रेनिंग शामिल होती है.

भारत में अंडरग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा में प्रवेश के लिए NEET-UG प्रमुख राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है. NTA के अनुसार NEET-UG देश के मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन में प्रवेश लेने के लिए सबसे अच्छा विकल्प होता है.

MBBS के बाद किस स्ट्रीम की सबसे ज्यादा चर्चा?

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद विद्यार्थियों को कई विषयों में पढ़ना होता है. शुरुआती चरण में Anatomy, Physiology और Biochemistry जैसे विषय मेडिकल साइंस का बेसिक तैयार करते हैं. आगे चलकर Pathology, Pharmacology, Microbiology, Medicine, Surgery और अन्य क्लिनिकल विषय पढ़ाए जाते हैं. MBBS के बाद असली स्पेशलाइजेशन की दौड़ शुरू होती है. MD General Medicine, Dermatology, Pediatrics, Radiodiagnosis, Psychiatry और MS General Surgery, Orthopaedics, Obstetrics & Gynaecology जैसी शाखाएं विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय विकल्पों में रहती हैं.

यह भी पढ़ें:  UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये

मेडिकल की पढ़ाई कितने घंटे करनी होती है?

NEET की तैयारी करने वाला विद्यार्थी सामान्य दिनों में 6–8 घंटे की पढ़ाई का लक्ष्य रखना बेहतर होता है. वहीं MBBS में केवल किताब पढ़ना पर्याप्त नहीं होता. कॉलेज की अकादमिक एक्टिवीटीज के अलावा रोजाना 3–5 घंटे की सेल्फ-स्टडी कई छात्रों के लिए फायदेमंद होती है. परीक्षा या प्रोफेशनल एग्जाम के समय पढ़ाई का समय बढ़ाना और फायदेमंद हो सकता है. मेडिकल शिक्षा में कवेल रटना नहीं होता, इसके साथ clinical application और practical skills भी महत्वपूर्ण होती हैं.

मेडिकल में और भी करियर विकल्प

मेडिकल क्षेत्र का दायरा केवल MBBS और डॉक्टर बनने तक सीमित नहीं है. MBBS के बाद छात्र अपनी पसंद और रैंक के अनुसार Medicine, Surgery, Pediatrics, Dermatology, Radiology, Psychiatry, Orthopaedics और Obstetrics & Gynaecology जैसी अलग-अलग विशेषज्ञताओं में आगे बढ़ सकते हैं. इसके अलावा मेडिकल रिसर्च, पब्लिक हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन और हेल्थकेयर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी करियर के अवसर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *