प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

50bf330f01c4cb3b47adfdbdfb87691f17922364825431212 original


भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया, जिसमें उनका दर्द नजर आ रहा है. दरअसल उन्हें इस सीरीज में अभी तक खेले गए चारों मैचों में बेंच पर बिठाया गया. शुरूआती दिनों में उनके कोच रहे मनीष ओझा ने भी इसको लेकर भारतीय मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. अब वैभव का पोस्ट आया है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है, आज एम चिन्नास्वामी में होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. टीम इंडिया ने लखनऊ और इंदौर में जीत दर्ज की, जो सीरीज का पहला और तीसरा मैच था. वेस्टइंडीज ने रांची (दूसरा) और हैदराबाद (चौथा) में जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में खेले थे, लेकिन उसके बाद उन्हें ड्राप कर दिया गया.

वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द

वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की. ये उन्होंने रात के करीब 12 बजे शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “Still Believing”. हिंदी में इसका मतलब है कि मुझे अभी भी विश्वास है. इसे उनके प्लेइंग 11 से बाहर रखने से जोड़कर देखा जा रहा है. मानों वह इससे खुद को मोटीवेट रखने की कोशिश कर रहे हैं.

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

एक मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खिलाने की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि इससे उनका मनोबल टूटेगा. उनका प्रदर्शन ऐसा तो नहीं था कि उन्हें 5 मैचों की सीरीज में एक मुकाबला भी खेलने को न मिले. अब देखना होगा कि आज सीरीज डिसाइडर मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज को खिलाया जाता है या आज भी उन्हें बेंच पर बैठना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- ‘अब तगड़ा…’ नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *