इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, ‘लीव इंडिया’ नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

c1f60ccc554293e6898cf46d721db4d017922456056631403 original


बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से चर्चा में हैं, जिसके बाद एक्टर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हालांकि, बाद में छोड़ भी दिया था. इसके बाद मामला यहीं शांत नहीं रहा. जांच के बाद उन पर FRRO के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा, जिसके बाद फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने उन्हें लीव इंडिया का नोटिस थमा दिया. 

ऐसे में अब इमरान खान ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के लीव इंडिया के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ रिट याचिका दायर की है. सूत्रों के अनुसार, इसके लिए उन्होंने ‘MZM लीगल एलएलपी’ को अपना कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है.

अगस्त क्रांति मैदान में पहुंचे थे इमरान खान

पिछले शनिवार को अगस्त क्रांति मैदान में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में इमरान खान ने हिस्सा लिया था. इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण इमरान खान के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस ने इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है, जिसमें विदेशी और आव्रजन कानूनों (Foreigners and Immigration laws) की शर्तों के उल्लंघन का हवाला दिया गया है.

यह भी पढ़ें: इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. आपको बता दें कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है, जिसकी वजह से मामला और भी गहरा गया है.

FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने इमरान खान को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है. सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, इस नोटिस में उनसे पूछा गया कि उनका OCI कार्ड क्यों ना कैंसिल किया जाए. सूत्रों ने ये भी दावा किया की इस संदर्भ में FRRO ने इमरान खान से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है. जवाब आने के बाद FRRO निर्णय लेगी की OCI कैंसिल किया जाए या नहीं.

विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान ने दी थी सफाई

गौरतलब है कि इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर सफाई भी दी थी. उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा था, ‘मैं यहां पर किसी पार्टी को रिप्रेजेंट करने के लिए नहीं आया हूं. नागरिक होने के नाते यहां पर देखने आया हूं कि आखिर लोग प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?’ विरोध प्रदर्शन में अपनी मांग को लेकर कहा, ‘मेरी किसी से कोई मांग नहीं है. मेरी कोई औकात नहीं है कि मैं किसी से कुछ मांग करूं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *