10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका

0e0b979eb1026175ff7256f074ec26ee17922959796991474 original


अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं और देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 130 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. 

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें और पद 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, यह भर्ती जूनियर कोर्ट अटेंडेंट ग्रुप-सी, नॉन-क्लीरिकल के कुल 130 संभावित पदों के लिए निकाली गई है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है क्योंकि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 4 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 25 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक का समय दिया जाएगा. इस समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म जमा कर दें.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा उच्च शिक्षा की जरूरत नहीं है. देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 10वीं कक्षा या अधिकतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पूरी तरह पात्र हैं. जहां तक आयु सीमा का सवाल है, उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी. इस तिथि के अनुसार, आवेदन करने वाले युवा की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे OBC श्रेणी को आयु सीमा में 3 वर्ष और SC/ST श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?

कैसे होगा चयन?

सुप्रीम कोर्ट में इस पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को एक तय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा. सबसे पहले आवेदकों को एक ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा देनी होगी, जो संभावित रूप से 26 दिसंबर 2026 को आयोजित की जा सकती है. इस लिखित परीक्षा में पास होने वाले सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर से सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन फॉर्म आसानी से भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *