भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड

81d5807d130f6b419f5d713627d113b11792291565159975 original


भारत और वेस्टइंडीज की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई. सीरीज को चाहे कोई एक विजेता ना मिल पाया हो, लेकिन भारत और वेस्टइंडीज ने मिलकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान जरूर बना दिया है. दरअसल इस पूरी टी20 सीरीज में कुल मिलाकर 105 छक्के लगे. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार है जब एक सीरीज में 100 या उससे अधिक छक्के लगे हैं.

सीरीज के 5 मैचों में कुल मिलाकर 105 सिक्स लगे. इनमें सबसे ज्यादा सिक्स रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में आए. उस मुकाबले में कुल 33 छक्के लगे, यह वही मैच था जिसमें वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट चेज करके इतिहास रच डाला था.

भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर लिखा नया इतिहास

भारत और वेस्टइंडीज की सीरीज के पांच मैचों में 105 छक्के लगे. इससे पहले इंग्लैंड-वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज और भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में 100 से अधिक छक्के लग चुके हैं. एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत-वेस्टइंडीज चौथे स्थान पर हैं.

120 छक्के – इंग्लैंड और वेस्टइंडीज

117 छक्के – ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज

116 छक्के – भारत और न्यूजीलैंड

105 छक्के – भारत और वेस्टइंडीज

यह वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के नाम है, जिसने 2023-24 की सीरीज में कुल मिलाकर 120 छक्के लगा दिए थे. इसी साल भारत और न्यूजीलैंड की सीरीज में भी बल्लेबाजों ने खूब गदर मचाया, जहां कुल मिलाकर 116 सिक्स लगे थे.

वेस्टइंडीज ने लगाए 57, भारत के 48 सिक्स

वेस्टइंडीज ने पांचवें टी20 में बैटिंग तक नहीं की, इसके बावजूद उसने सीरीज में अधिक छक्के लगाए. कैरेबियाई बल्लेबाजों ने कुल 57 बार गेंद को बाउंड्री रेखा के पार भेजा. भारतीय बल्लेबाज 48 बार ऐसा कर पाए. रांची में जब वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य भेदा, तब उसने 20 छक्के लगा दिए थे.

यह तथ्य भी आपको चौंका सकता है कि सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के शे होप और शेरफान रदरफोर्ड सबसे ऊपर रहे. होप ने 20 और रदरफोर्ड ने 15 सिक्स लगाए. 35 सिक्स तो इन्हीं दोनों ने मिलकर लगा दिए. वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन रहे, इन तीनों ने सीरीज में 9-9 सिक्स लगाए थे.

यह भी पढ़ें:

Watch: ईशान किशन का ‘मॉन्स्टर सिक्स’, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *