Maa Laxmi: शास्त्रों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनपर यदि ध्यान दिया जाए तो व्यक्ति हर समस्या का समाधान करने में सक्षम हो सकता है. कई बार ऐसा होता है कि, व्यक्ति रोज पूजा पाठ करता है, मेहनत करता है, दान-पुण्य जैसे कर्म करता है, लेकिन इसके बावजूद भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर पाता. शास्त्रों में ऐसे 16 कारण बताए गए हैं, जिसे करने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं.
वो 16 काम जिनसे नाराज होती हैं मां लक्ष्मी
- मंगलवार को कर्ज लेने पर देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है. मंगलवार के दिन कर्ज लेने पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जाता है और स्थाई रूप से घर पर कर्ज का निवास हो सकता है.
- बुधवार के दिन किसी को ऋण (कर्ज) देने पर लक्ष्मी अप्रसन्न होती है. किसी को बहुत अधिक आवश्यक हो तो आप मदद कर सकते हैं लेकिन ऐसा बार-बार ऐसा करने पर मां लक्ष्मी अप्रसन्न होकर उस घर को त्याग देती है.
- आप चाहे कितनी भी पूजा-पाठ क्यों न कर लें, लेकिन कमल फूल, बिल्वपत्र जैसी पवित्र चीजों के प्रति आस्था और सम्मान नहीं रखते इसे कहीं भी फेंक देते हैं तो इससे भी मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं.
- जिन घरों में ईशान कोण में शौचालय और रसोई बना होता है, वहां भी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं. वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा के अनुसार, इस दिशा में शौचालय या रसोई बनवाने से ऐसे घरों में कर्ज दबे पांव प्रवेश कर लेता है और कर्ज फलने फूलने लगता है. साथ ही रोग वृद्धि और धन हानि होती है.
- ब्रह्म स्थान में जूठन, गंदगी या गड्ढा करने वालों से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं रहती.
- जो निर्वस्त्र होकर स्नान करते हैं, नदियों या तालाबों के जल में मल मूत्र त्यागते हैं, उन्हें भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी नहीं मिलता.
- अनावश्यक भूमि भवन की दीवारों पर लिखना भी कुत्सित अन्न को खाता है. ऐसे लोगों पर भी लक्ष्मी कृपा नहीं बरसती है.
- जो पैर से पैर रगड़-रगड़कर धोते है और अतिथियों का सम्मान नहीं करता है या याचकों को दुत्कारते है, पशु-पक्षियों को चारा चुगा नहीं डालते, पशुओं को सताते हैं तो ऐसे व्यक्ति का घर भी लक्ष्मी तुरंत छोड़ देती है.
- संध्या समय घर में झाड़ू लगाने, जो प्रातः और संध्या काल में धूपबत्ती से ईश्वर की आराधना नहीं करने, तुलसी के पौधे की उपेक्षा या अनादर करने वालो को भी मां लक्ष्मी दुर्भाग्य के हाथों में सौंप देती है.
- जिस घर में परस्पर कलह-क्लेश रहता हो, महिलाओं का अनादर होता हो, माता-पिता की उपेक्षा होती हो. उस घर से भी लक्ष्मी अपनी दृष्टि फेर लेती है.
- जो लोग सूर्योदय के बाद भी सोते रहते हैं, उस पर लक्ष्मी की कृपा दृष्टि नहीं होती. ऐसे लोग सामान्यतः अकर्मण्य और काम से जी चुराने वाले होते हैं. ये व्यक्ति श्रम साध्य कार्यों से दूर भागते हैं.
- जो लोग देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति की ओर पैर करके सोते है या उसी ओर बिस्तर या बेड लगाते हैं उस पर भी किसी देवी-देवता की कृपा नहीं होती.
- मजबूर या अभावग्रस्त की हंसी उड़ाने वाले व्यक्तियों को भी मां लक्ष्मी अपनी कृपा से वंचित कर देती है.
- जिस व्यक्ति की नियत में खोट होती है और जो सामर्थ के होते हुए भी किसी से लिया गया धन वापिस नहीं लौटाता वह भी मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित हो जाता है.
- जो व्यक्ति बिना पुरुषार्थ के धनी बनने के लिए झूठ बोलता है, चोरी करना है, बेईमानी की ओर बढ़ता है, जुआ या सट्टा आदि का सहारा लेता है. उसे भी मां लक्ष्मी दरिद्रता के हवाले कर देती है.
- जो व्यक्ति किसी भी प्रकार के व्यसन को अपनाता है तो वह निरंतर लक्ष्मी से दूर होता चला जाता है.
ये भी पढ़ें: Husband Wife Relation: पति-पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए? 90% नहीं जानते प्रेम की असली परिभाषा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.