UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

c3468c0925e565d6e3ab6816b5988ef717924024913001094 original


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के तहत आने वाली जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट  की भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षाएं पहले 25 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग ने इन परीक्षाओं को लेकर नोटिफिकेशन जारी करते हुए परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.

आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों के तहत होने वाली यह परीक्षाएं अगले आदेश तक टाल दी गई है.इन भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने के पीछे आयोग ने अपरिहार्य कारण बताया है.  इसके अलावा आयोग ने फिलहाल इन परीक्षाओं को लेकर नई तारीखों का ऐलान भी नहीं किया है. स्थगित होने वाली परीक्षाओं में कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के पद शामिल है. वहीं सहायक लेखाकार और दूसरे पदों के लिए  प्रस्तावित प्रस्तावित परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है.

किस दिन कौन सी परीक्षाएं होनी थी?

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से पहले से संभावित शेड्यूल के अनुसार कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय और कुटुंब न्यायालय) की परीक्षाएं 25 अक्टूबर को होनी थी. वहीं सहायक लेखाकार और दूसरे पदों की लिखित परीक्षा 1 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इन दोनों ही परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?

अब कब हो सकती है परीक्षाएं?

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इन परीक्षाओं की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी. नई तारीख के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर नजर बनाए रखनी होगी. फिलहाल इन परीक्षाओं को लेकर कोई संभावित तारीख भी नहीं बताई गई है.

 उम्मीदवार अब क्या करें?

यह परीक्षा स्थगित होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वह अपनी तैयारी जारी रखें और परीक्षा में आने वाले सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणित, रीजनिंग और संबंधित पदों के विषयों की नियमित प्रैक्टिस करते रहे. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पूरे सिलेबस का रिवीजन नहीं किया है, वह भी लगातार रिवीजन पर ध्यान देते रहे. साथ ही उम्मीदवार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर भी अपनी नजर बनाए रखें और किसी भी तरह की वायरल होने वाली फेक खबरों पर भरोसा न करें.

ये भी पढ़ें-RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *