एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास

c12a65275aa332b3592e14ca5e16f6871792389386110975 original


एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मोना अग्रवाल ने जबरदस्त वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीता. मोना ने फाइनल में 250 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता. इस इवेंट में भारत को दोहरी खुशी मिली है, क्योंकि सिल्वर मेडल भी भारत की अवनी लेखरा ने जीत लिया है. अवनी का स्कोर 249.6 रहा.

इससे पहले मोना अग्रवाल क्वालीफिकेशन राउंड के भी टॉप पर रही थीं. उन्होंने क्वालीफिकेशन में 629.1 का स्कोर करके एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बना डाला था. वहीं क्वालीफिकेशन में अवनी लेखरा दूसरे स्थान पर रही थीं. भारतीय शूटरों ने क्वालीफिकेशन वाला प्रदर्शन फाइनल में भी दोहराया और गोल्ड के साथ-साथ सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया.

मोना अग्रवाल के लिए यह गोल्ड मेडल ऐतिहासिक है, क्योंकि स्टेज 2 सीरीज 2 के बाद वह पांचवें स्थान पर चल रही थीं. वहीं अवनी लेखरा शुरू से ही बढ़िया लय में चल रही थीं. मगर आखिरी कुछ शॉट्स में मोना अग्रवाल ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए 250 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीत लिया. मोना और अवनी, दोनों ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

कौन हैं मोना अगरवाल?

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली मोना अग्रवाल का जन्म राजस्थान के सीकर में हुआ था. उन्हें केवल 9 महीने की उम्र में पोलियो ने अपनी चपेट में ले लिया था. इसने उनके दोनों पैरों पर प्रभाव डाला. पैरा शूटिंग में आने से पहले मोना पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग और वीमेंस सिटिंग वॉलीबॉल में भी हाथ आजमाए थे. मोना अगरवाल 2024 पैरालंपिक्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रहीं और इसी साल पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर आई हैं. 

दूसरी ओर अवनी लेखर 2020 टोक्यो और 2024 पेरिस पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रही थीं. ओलंपिक चैंपियन अवनी को इस बार अपनी हमवतन शूटर के हाथों हार झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *