अभिषेक से शादी, गिल के साथ हुकअप और अय्यर किल; अनाया बांगर के जवाब ने चौंकाया

2cfea7adf4706532c702afee57fdfe321788369129142736 original


क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की चर्चा तो अक्सर होती है, लेकिन इस बार भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियों के नाम एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ से जब अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर एक दिलचस्प सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तीनों के लिए अलग-अलग ऑप्शन चुने. उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया.

अनाया बांगड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें वो यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान एक रैपिड फायर गेम में हिस्सा लेती नजर आईं. इस गेम में उन्हें तीन क्रिकेटरों के नाम दिए गए और शादी, हुकअप और किल में से हर एक के लिए एक खिलाड़ी चुनना था.

अभिषेक, शुभमन और श्रेयस के लिए चुने अलग-अलग ऑप्शन 

इस सवाल के जवाब में अनाया ने अभिषेक शर्मा को शादी के लिए चुना. शुभमन गिल को उन्होंने हुकअप के ऑप्शन में रखा, जबकि श्रेयस अय्यर को किल के लिए चुना. उनके इन जवाबों की क्लिप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. 

क्रिकेट से भी जुड़ी हैं अनाया बांगड़

अनाया बांगड़ पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी हैं. संजय बांगड़ भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं. अनाया खुद भी क्रिकेट खेल चुकी हैं और खेल में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती रही हैं.

अनाया की क्रिकेट से जुड़ी यात्रा भी पहले चर्चा में रही है. वो अपने खेल को आगे बढ़ाने और महिला क्रिकेट में अवसर तलाशने की बात कर चुकी हैं. ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी है.

फिलहाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर दिए गए उनके जवाबों का वीडियो चर्चा में है. ये बातचीत एक हल्के-फुल्के गेम का हिस्सा थी, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच नई चर्चा शुरू कर दी है.

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *