सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

b3775dd34ecfa00ddba0ecba0eba6b1a17924898002971472 original


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में काम करने का अच्छा मौका है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 अस्थायी पदों पर भर्ती निकाली है. यह ग्रुप बी नॉन-गजटेड का पद है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. जिन युवाओं को अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है. कंप्यूटर टाइपिंग की न्यूनतम गति से जुड़ी शर्त भी लागू होगी. आवेदन करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आप भर्ती की सभी शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं.

उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में काम करने वाले विभागीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र की सीमा नहीं रखी गई है. उम्र की गणना तय तारीख के आधार पर की जाएगी, इसलिए फॉर्म भरते समय अपनी जन्मतिथि और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सही दर्ज करें.

चयन प्रक्रिया और वेतन

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी. इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा. दोनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर पैनल तैयार किया जाएगा. परीक्षा के पैटर्न, तारीख और चयन से जुड़े दूसरे जरूरी नियमों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में देखें.  इस पद के लिए पे-लेवल 8 तय किया गया है. इसके अलावा नियमानुसार दूसरे भत्ते भी मिलेंगे हैं. चयनित उम्मीदवारों की नौकरी नई दिल्ली में होगी. 

यह भी पढ़ें : BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा. उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं और भर्ती सेक्शन में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट का नोटिफिकेशन खोलें. सबसे पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म में निजी जानकारी, पढ़ाई से जुड़ी जानकारी और संपर्क विवरण भरें.
फॉर्म भरने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. आवेदन में दी गई सभी जानकारियों को जमा करने से पहले अच्छी तरह जांच लें, ताकि किसी गलती के कारण परेशानी न हो. आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म जमा करें और उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें. आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026 है, इसलिए आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें : CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *