दलेर मेहंदी हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में पहुंचे थे, जहां वो अपनी परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में हैं. स्टेज पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर आरोप लगाए कि वो लिप-सिंक कर रहे हैं. शराब पीकर गाना गा रहे हैं. इसका वीडियो वायरल होने के बाद कई सितारे सिंगर के समर्थन में सामने आए हैं.
बता दें, दलेर मेहंदी इंडियन म्युजिक इंडस्ट्री के एक ऐसे पॉप स्टार हैं, जिन्होंने 90 के दशक में भांगड़ा और पॉप म्यूजिक को एक नई पहचान दी. उनके गानों की एनर्जी आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है. आइए, जानते हैं उनके 5 एवरग्रीन गाने.
‘बोलो ता रा रा’
साल 1995 में रिलीज हुए ‘बोलो ता रा रा’ ने दलेर मेहंदी को घर-घर में पहचान दिलाई. दमदार आवाज, जबरदस्त भांगड़ा बीट्स और जोश से भरे इस गाने ने 90 के दशक में खूब धूम मचाई. आज भी इसकी धुन बजते ही लोग थिरकने लगते हैं. यूट्यूब पर इस गाने को 110 मिलियन व्यूज मिले हैं.
‘तुनक तुनक तुन’
साल 1998 में रिलीज हुआ ‘तुनक तुनक तुन’ दलेर मेहंदी के सबसे पॉपुलर गानों में से एक है. इसकी खास धुन और यादगार म्यूजिक वीडियो ने इसे भारत ही नहीं, विदेशों में भी लोकप्रिय बनाया. सालों बाद भी ये गाना पार्टी और डांस की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. इसे यूट्यूब पर 47 मिलियन व्यूज मिले हैं.
‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’
‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ अपने मस्तीभरे अंदाज और जोशीली बीट्स के लिए जाना जाता है. इस गाने की धुन सुनते ही माहौल में उत्साह भर जाता है. शादी हो या कोई पार्टी, दलेर मेहंदी का ये गाना लोगों को डांस फ्लोर पर आने के लिए मजबूर कर देता है. इसे यूट्यूब पर 190 मिलियन व्यूज मिले हैं.
‘ना ना ना ना रे’
‘ना ना ना ना रे’ अमिताभ बच्चन की 1997 में आई फिल्म ‘मृत्युदाता’ का एक पॉपुलर पंजाबी-हिंदी गाना है. दलेर मेहंदी की दमदार आवाज और गाने की एनर्जी इसे खास बनाती है. यही वजह है कि ये ट्रैक आज भी उनके यादगार गानों में गिना जाता है. इस गाने को यूट्यूब पर 118 मिलियन व्यूज मिले हैं.
‘दर्दी रब रब’
‘दर्दी रब रब’ दलेर मेहंदी का पॉपुलर गाना है. इसकी तेज बीट्स और पंजाबी संगीत का अंदाज गाने को अलग पहचान देता है. यही वजह है कि ये ट्रैक आज भी उनके पुराने हिट गानों की लिस्ट में शामिल है. इसे 9.3 मिलियन व्यूज मिले हैं