सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम

c64325de8a826877485ea0d6682dbd6617925881920801346 original


सोने की कीमतो में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है. ऐसे में सोना खरीदने वाले ग्राहक काफी निराश हैं. लेकिन यदि आप इस वेडिंग सीजन के लिए गोल्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये काफी अच्छा समय है. क्योंकि इस समय सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसा अभी से नहीं बल्कि पिछले एक महीने में करीब 5% तक सोने के दाम गिर चुके हैं.

बुलियन वेबसाइट के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,780 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 21 अक्टूबर को 1,46,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. ये एक महीने में 5.13% की गिरावट दिखाती है.

कितनी है सोने की कीमत?
दरअसल एमसीएक्स पर आज यानी 21 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,46,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है. तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,34,081 रुपये प्रति 10 ग्राम है. ऐसे में पिछले महीने के मुताबिक सोने की कीमत तेजी से गिरी हैं, ऐसे में भारतीय ग्राहकों के लिए ये एक अच्छी खबर है. क्योंकि वेडिंग सीजन में सबसे ज्यादा मात्रा में सोना खरीदा जाता है. तो वहीं दिवाली का त्यौहार भी आने ही वाला है, ऐसे में ये दोनों ही बड़े मौके हैं जब सबसे ज्यादा भारत में सोना खरीदा जाता है.

ग्राहकों के खरीदना चाहिए सोना?
ऐसे में जब सोने की कीमतों में पिछले एक महीने में 5% तक की गिरावट दर्ज की गई है. तो इस समय ग्राहकों के लिए सोना खरीदने का सही समय है. जो भी ग्राहक वेडिंग सीजन के लिए या निवेश के लिए भी सोना खरीदना चाहता है, वो इस समय सोना खरीद सकता है.

धनतेरस से पहले खरीद लें सोना
वेडिंग सीजन से पहले ही दिवाली आने वाली है, जिसके दो दिन पहले धनतेरस मनाई जाती है. धनतेरस के मौके पर सोना खरीदन शुभ माना जाता है. ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में गोल्ड खरीदते हैं. इस समय सोने की कीमतों में भी इजाफा होने लगता है, इसलिए ये सबस सही और सटीक समय है जब कोई भी ग्राहक सोना खरीद सकता है.

ये भी पढ़ें: अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *