AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?

a83cda3c7d942d049147feb211e62dde17925827600001481 original


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपनी रफ्तार से क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा. उनकी एक गेंद की एक्चुअल स्पीड 154.5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि सोशल मीडिया पर इसे 155 किलोमीटर प्रति घंटा बताया जा रहा है. इतनी तेज गेंद के बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि क्या रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ हैं. रबाडा की गेंद की रफ्तार शानदार जरूर थी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अब भी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम है.

कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 154.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. सोशल मीडिया पर इस गेंद की स्पीड को राउंड करके 155 किलोमीटर प्रति घंटा बताया जा रहा है. दोनों आंकड़ों में मामूली फर्क है, लेकिन एक्चुअल रफ्तार 154.5 किलोमीटर प्रति घंटा ही थी.

रबाडा अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंकना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इतनी तेज गेंद पर बल्लेबाज को प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय मिलता है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड किसके नाम है

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज है. उन्होंने 15 नवंबर 2015 को पर्थ के WACA मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. ये रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट की सबसे तेज गेंद के रूप में दर्ज है.

क्या रबाडा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

रबाडा की गेंद की रफ्तार 154.5 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि स्टार्क की रिकॉर्ड गेंद 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की थी. दोनों की रफ्तार में 5.9 किलोमीटर प्रति घंटे का फर्क है. इसलिए रबाडा की इस गेंद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड नहीं टूटा.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन के निशाने पर 3 रिकॉर्ड, बनेगा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *