शरीर में खून की कमी होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी समस्याएं होती हैं. खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रखने के लिए आयरन, फोलेट और विटामिन से भरपूर चीजें खाना जरूरी है. इसके लिए आपको महंगे फूड सप्लीमेंट खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में आसानी से मिलने वाली कुछ सब्जियां भी आपकी डाइट का हिस्सा बन सकती हैं.
पालक, चुकंदर और मेथी से मिलेगी शरीर को ताकत
पालक, मेथी और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत हैं. फोलेट शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है. इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. आप पालक को दाल में मिलाकर, मेथी की सब्जी बनाकर या चौलाई के साथ खा सकतें हैं. इनके साथ नींबू या विटामिन सी से भरपूर फल खाने से आयरन को शरीर में सोखने में मदद मिलती है. चुकंदर में फोलेट और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलते हैं. आप इसे सलाद, सब्जी या सूप बना कर खा सकते हैं.
यह भी करें : मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
ब्रोकली,टमाटर और हरी मटर भी हैं फायदेमंद
ब्रोकली और हरी मटर में कई जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं. ब्रोकली में विटामिन सी होता है, जो पौधों से मिलने वाले आयरन को शरीर में सोखने में मदद करता है. हरी मटर से भी शरीर को पोषण मिलता है. आप इन सब्जियों को हल्का पकाकर, दाल में मिलाकर या दूसरी सब्जियों के साथ खा सकते हैं. इन्हें रोजाना की डाइट में शामिल करने से संतुलित पोषण पाने में मदद मिल सकती है.टमाटर में विटामिन सी होता है, जो शरीर को खाने से मिलने वाले आयरन को सोखने में मदद करता है. इसे पालक, मटर और दूसरी आयरन वाली चीजों के साथ खाना फायदेमंद होता है. आप टमाटर को सलाद, दाल या सब्जी में शामिल कर सकते हैं.
लौकी और शकरकंद से पाएं जरूरी पोषण
लौकी में पानी और कई पोषक तत्व होते हैं, जबकि शकरकंद में फाइबर, विटामिन और अन्य खनिज पाए जाते हैं. ये दोनों सब्जियां संतुलित डाइट का हिस्सा हैं, आप लौकी की सब्जी या सूप और उबला हुआ शकरकंद खाने में शामिल कर सकते हैं. खून की कमी दूर करने के लिए दालें, चना, राजमा और आयरन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थ भी खाएं.
यह भी करें : गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
डिस्क्लेमर : अगर लगातार थकान, कमजोरी या चक्कर आने की समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह लें और जरूरत पड़ने पर हीमोग्लोबिन की जांच कराएं. खून की कमी का कारण पता करना जरूरी है. डॉक्टर की सलाह के बिना आयरन की दवाएं शुरू न करें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator