अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

898def746d0923fe289227a1f0af1c4317926656520171212 original


क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ये इस ग्राउंड पर टी20 में सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए थे. पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी, वैसी ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई. भारत ने पॉवरप्ले में 94 रन बना लिए थे, जो एक रिकॉर्ड बन गया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर बता दिया था कि वह किस अंदाज में खेलने वाले हैं. दूसरी तरफ संजू सैमसन का भी यही तूफानी अंदाज देखने को मिला. अभिषेक पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए, उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े. इसके बाद पॉवरप्ले में 1 और रन बना, इस तरह पॉवरप्ले में भारत ने 1 विकेट खोकर 94 रन बनाए.

पॉवरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

ये भारत का टी20 में पॉवरप्ले का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इसी साल गुवाहाटी में भी पॉवरप्ले में 94 रन बनाए थे. भारत का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 100 रन का है, जो इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बना था.

संजू सैमसन को मिला POTM अवार्ड

भारत की विस्फोटक शुरुआत ने पहाड़ जैसे लक्ष्य को आसान बना दिया. संजू सैमसन ने 67 रन बनाए. हालांकि तिलक वर्मा (6), ईशान किशन (1) का बल्ला नहीं चला, और मिडिल आर्डर में गिरे लगातार विकेट से टीम पर दबाव बन गया. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और अंत में नमन धीर ने 42-42 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया.

श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल है. नमन धीर ने 15 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. संजू को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *