‘इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो…’, सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?

HVPpsWtbcAA AOR


आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें सलमान से लेकर करीना कपूर, वरुण धवन, शाहिद कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स पहुंचे. इस दौरान सलमान का लुक काफी चर्चा में रहा. वो सूट-बूट में चश्मा लगाए डैशिंग अंदाज में पहुंचे. इसी बीच एक्टर पैपराजी को एक बार फिर से वॉर्न करते हुए दिखे.

आईफा 2027 की पीसी से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आईफा 2027 के इवेंट में शिरकत करते हैं और पैपराजी को पोज देते नजर आते हैं. इसी दौरान उन्होंने एंट्री करते हुए पैप्स को चेतावनी भी दी. उनका वीडियो वायरल हो रहा है. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा.

पैपराजी से क्यों बोले सलमान- ‘इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो’ 

सलमान खान ने ‘आईफा 2027’ में एंट्री करते हुए पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा, ‘और वो याद रख लेना दोस्तों, पीछे का याद रख लेना. इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो सब लोग.’ इसके बाद सलमान वहां से चले जाते हैं. 

Image

यह भी पढ़ें: ‘परफेक्ट पेयर…’, करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में एक्टर ने ट्रोल्स और पैपराजी के बैक से फोटो क्लिक करने के मुद्दे को उठाया था और जमकर लताड़ लगाई थी. साथ ही एक्ट्रेसेस को सलाह दी थी कि अगर कोई पीछे से ऐसे करे तो उसे तमाचा मार दें. ऐसे में अब इसी मुद्दे को एक बार फिर से सलमान खान ने आईफा 2027 के इवेंट में पैपराजी को याद दिलाया है और उन्हें बैक से फोटो क्लिक ना करने के लिए याद दिलाया है.

जीन्स और कोट में डैशिंग लगे सलमान खान

बहरहाल, अगर सलमान खान के आईफा 2027 के लुक के बारे में बात की जाए तो एक्टर को इस दौरान डैशिंग अंदाज में देखा गया. उन्होंने ब्लू कलर का कोट और इसके साथ ही डेनिम जीन्स-ब्लैक टी-शर्ट कैरी किया था. इवेंट में एक्टर का कमाल का लुक देखने के लिए मिल रहा था. उन्होंने ब्लैक कलर के चश्मे के साथ ही अपने लुक को कंप्लीट भी किया था. इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था. इस इवेंट में सलमान अपने लुक से सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गए. 

Image

वहीं, अगर सलमान खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात करें तो एक्टर इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वो फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. इसे भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है. फिल्म की कहानी पहले गलवानी वैली में भारत-चीन झड़प पर आधारित थी लेकिन सरकार के निर्देशों पर इसमें बदलाव कर दिया गया है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह अहम रोल में होंगी. इसे अगले साल या फिर 2026 के आखिरी में रिलीज किया जा सकता है. इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *