रिटायरमेंट के बाद जरूरी खर्चों को चलाने के लिए पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है. ऐसे में रिटायमेंट के बाद महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी होना आपके लिए काफी जरूरी है. इस बीच केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को DR में बढ़ोतरी होने का इंतजार है.इसी को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र भी लिखा गया है.
दरअसल, भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है. उसमें DA, DR , रुकी हुई किस्त और साथ ही उसका पेंडिंग पैसा जल्द देने की मांग भी की है. इस बीच कई बड़े त्योहारों की भी शुरुआत होने वाली है, जैसे दीवाली और छठ. इस दौरान खर्चें भी काफी बढ़ जाते हैं. ऐसे में ये उम्मीद की जा रही थी कि सरकार इस दौरान नई दरों का घोषणा कर देगी.
क्या मांग की गई?
बता दें कि 22 अक्टूबर यानी आज BPS के महासचिव ने कैबिनेट सचिव से पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPWW) और वित्त मंत्रालत के व्यय विभाग (DoE) से इस मामले पर चर्चा करने की अपील की है. ऐसे में सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर DR में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है और क्या सरकार कितनी बढ़ोतरी करेगी इसका ऐलान किया है?
बढ़ोतरी होने से क्या होगा फायदा?
सरकार अगर DR में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर देती है तो इससे DR जो 60 प्रतिशत मिलता है वो बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. इसका सीधा फायदा पेंशनर्स को पड़ने वाला है. उनको जो हर महीने रकम मिलती है उसमें सीधा बढ़ोतरी हो जाएगी.मान लीजिए, अगर आपको बेसिक पेंशन 30 हजार मिलती है तो आपको 900 रुपये एक्स्ट्रा मिल सकते हैं. यानी आपको अपने खर्चें चलाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी.त्योहारों के दौरान होने वाले खर्चों को भी आप अच्छे से मैनेज कर सकेंगे.
कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?
बड़ी बात ये है कि 18 अप्रैल 2026 को मंजूर की गई आखिरी बढ़ोतरी के बाद DR को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया था. फिलहाल मौजूदा दर 60 प्रतिशत ही है. लेकिन पेंशनभोगियों के DR में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का पूरा अनुमान है. अगर इसमें बढ़ोतरी की जाती है तो DR 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. जानने वाली बात ये है कि DR की नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू की जाएगी. इसको तय करने के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक की महंगाई के आंकड़े देखे जाएंगे.
जरूरी बात ये है कि अगर सरकार बढ़ोतरी करती है तो सरकार के ऐलान के बाद पेंशनर्स को बढ़ी हुई रकम के साथ ही पिछले महीनों का पेंडिंग पैसा यानी एरियर भी मिल सकता है. यानी अभी पेंशनर्स को नई दर और पेंडिंग रकम के भुगतान का इंतजार सरकार के आधिकारिक ऐलान तक करना है.
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?