कितने पढ़े-लिखे हैं रेहान वाड्रा, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

8393a35c787b898137d1dcc868d80eee17927300975851094 original


प्रियंका गांधी के बेटे और राहुल गांधी के भांजे रेहान वाड्रा का नाम इस समय सुर्खियों में बना हुआ है. दिल्ली के बीकानेर हाउस में होने वाले एग्जिबिशन से रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से जुड़ी तस्वीरें हटाने के बाद विवाद हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनी से रेहान वाड्रा की 70 से ज्यादा तस्वीर हटा दी गई थी. इसके बाद यह मामला जोर पकड़ने लगा. तस्वीर हटाने के इस मामले में कांग्रेस के नेताओं ने रेहान वाड्रा का समर्थन किया, जबकि इस पूरे मामले पर अब बीकानेर हाउस की तरफ से भी सफाई दी गई है. 

क्या है पूरा मामला?

रेहान वाड्रा से जुड़ा यह मामला उस समय सामने आया जब रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बीकानेर हाउस एडमिनिस्ट्रेशन पर सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें एग्जिबिशन से जबरदस्ती तस्वीरें हटाने के लिए कहा गया. बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन की तस्वीरों को रेहान वाड्रा ने अपनी कमरे में कैद किया था और फोटो एग्जिबिशन में उसे दिखाना चाहते थे. इसके बाद उनकी तस्वीरों पर बीकानेर एडमिनिस्ट्रेशन ने आपत्ति दर्ज कराई. बीकानेर एडमिनिस्ट्रेशन ने इस पूरे विवाद को लेकर कहा कि बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी नो आइडिया इज फाइनल के तहत प्रदर्शित कुछ तस्वीरें को एडमिनिस्ट्रेशन की नीति के अनुसार नहीं पाई गई. इसलिए उन्हें हटाने का आग्रह किया गया, बाकी तस्वीरें अभी भी एग्जीबिशन में लगी हुई है. 

कौन है रेहान वाड्रा?

रेहान वाड्रा भारत के जाने माने राजनीतिक परिवार से आते हैं. रेहान वाड्रा प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नाती हैं. 29 अगस्त 2000 को जन्मे रेहान की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम मिराया वाड्रा है. प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी दुनिया की नजरों से दूर रहते हैं. हालांकि कई बार वह अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ कुछ खास पब्लिक इवेंट्स देखे जाते हैं. 

ये भी पढ़ें-134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?

कितने पढ़ें-लिखे है रेहान वाड्रा?

रेहान वाड्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की. इसके बाद उन्होंने आगे की स्कूली पढ़ाई देहरादून के फेमस दून स्कूल से पूरी की. स्कूली पढ़ाई देहरादून से पूरी करने के बाद रेहान ने लंदन के SOAS यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में एडमिशन लिया, जहां उन्होंने पॉलिटिक्स की पढ़ाई की. 

पेशे से फोटोग्राफर हैं रेहान वाड्रा 

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा पेशे से फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट हैं. रेहान वाड्रा को वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट फोटोग्राफी और आर्ट में दिलचस्पी है. वहीं 2021 में वह अपनी पहली सोलो आर्ट एग्जिबिशन भी आयोजित कर चुके हैं. कॉलेज से पहले रेहान वाड्रा ने फाेटोग्राफी से ब्रेक भी लिया था लेकिन लगभग 1 साल बाद वह फोटोग्राफी में वापस आ गए. बताया जाता है शुरू में पढ़ाई के साथ-साथ खुद का खर्च चलाने के लिए रेहान असाइनमेंट भी लेते थे.

ये भी पढ़ें-बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *