यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कमाई में सातवें दिन गिरावट, जानें- कितना किया कलेक्शन

b4bdcdcff6c8a4a4df2e16218bc937b317927330660701400 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. रिलीज के शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है.

‘नई नवेली’ की कमाई में रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, फिल्म अब तक यामी गौतम की पिछली फिल्म ‘हक’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है. आइए जानते हैं कि ‘नई नवेली’ ने सातवें दिन कितनी कमाई की.

‘नई नवेली’ ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नई नवेली’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
  • ये कमाई 4,539 शोज से हुई. गुरुवार को फिल्म के शोज की कुल ऑक्यूपेंसी 9% रही.
  • इसके साथ ही फिल्म का भारत में सात दिनों का कुल नेट कलेक्शन 22.15 करोड़ रुपये हो गया है.

‘नई नवेली’ का अब तक का कलेक्शन

  • फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डालें तो इसने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी.
  • दूसरे दिन फिल्म ने 4 करोड़ और तीसरे दिन 4.40 करोड़ रुपये कमाए.
  • चौथे दिन इसकी कमाई 2.65 करोड़ रुपये रही, जबकि पांचवें दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
  • छठे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए थे. अब सातवें दिन इसकी कमाई घटकर 1.50 करोड़ रुपये रह गई है.

‘हक’ के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

यामी गौतम की पिछली फिल्म ‘हक’ ने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में करीब 19.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, ‘नई नवेली’ ने रिलीज के सात दिनों में ही इस आंकड़े को पार कर लिया है. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 22.15 करोड़ रुपये हो गया है.

क्या है ‘नई नवेली’ की कहानी?

‘नई नवेली’ की कहानी मेरठ में रहने वाले एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. परिवार की जिंदगी में उस वक्त बदलाव आता है, जब एक रहस्यमयी नई दुल्हन घर में आती है. उसके आने से परिवार में खुशहाली और शांति बढ़ने लगती है, लेकिन जल्द ही उसकी ताकतों को लेकर सवाल उठने लगते हैं. कुछ लोग उसे चमत्कारी शक्तियों वाली मानते हैं, तो कुछ को शक होता है कि वो कोई चुड़ैल हो सकती है.

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम धर के साथ आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सोनल झा, सुनीता राजवर, राजेश दुबे, आदित्य कुलश्रेष्ठ और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *