- हंसराज कॉलेज और जामिया से की है पढ़ाई.
फिल्मी दुनिया के चमकते सितारों को देखकर अक्सर लोग सोचते हैं कि क्या पढ़ाई का इनसे कोई रिश्ता रहा होगा? कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने एक्टिंग के लिए पढ़ाई बीच में छोड़ दी. लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिनकी पढ़ाई की कहानी उतनी ही दिलचस्प है जितनी उनकी फिल्में. इन्हीं में एक नाम है शाहरुख खान का.
बीते कुछ समय पहले एक पुराना एडमिशन फॉर्म चर्चा में था. दावा किया जा रहा है कि यह वही फॉर्म है, जो कॉलेज में दाखिले के समय भरा गया था. इसी फॉर्म में 12वीं कक्षा के अंकों का जिक्र भी है. तस्वीर में पासपोर्ट साइज फोटो, विषयों के अंक और निजी जानकारी दिखाई दे रही है. हालांकि इस दस्तावेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं है, फिर भी इसे लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है.
कहा जाता है कि शाहरुख खान पढ़ाई में अच्छे थे. स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली के मशहूर हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक किया. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. यानी एक्टिंग से पहले पढ़ाई उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रही.
यह भी पढ़ें – BPSC Civil Judge Vacancy 2026: बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
वायरल फॉर्म में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तस्वीर में बताया जा रहा है कि 12वीं में उनके अलग-अलग विषयों के अंक लिखे हैं. गणित में 100 में से 75 अंक, फिजिक्स में 78 अंक और इंग्लिश में 57 अंक बताए गए हैं. कहा जा रहा है कि अंग्रेजी वह विषय था, जिसमें उन्हें सबसे कम नंबर मिले. यह बात लोगों को इसलिए भी चौंका रही है क्योंकि आज वही कलाकार अपनी बेहतरीन अंग्रेजी और संवाद शैली के लिए जाने जाते हैं. इंटरव्यू हो या मंच, उनकी भाषा पर पकड़ साफ दिखती है. फॉर्म में उनके पिता का नाम, जन्म तिथि और कॉलेज का नाम भी नजर आता है. इसे एक स्टूडेंट्स पोर्टल द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.
पढ़ाई से एक्टिंग तक का सफर
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी. धीरे-धीरे उन्होंने मुंबई का रुख किया और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. लेकिन उनकी पढ़ाई ने उनकी सोच, बात करने के तरीके और समझ को मजबूत किया. दिल्ली विश्वविद्यालय के माहौल और जामिया में मिली शिक्षा ने उन्हें एक अलग नजरिया दिया.
यह भी पढ़ें – UPSC Vacancy 2026: आज से शुरू हुए असिस्टेंट कीपर समेत कई पदों के आवेदन, तुरंत करें अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI