एम्स में मिलेगी बिना एग्जाम के नौकरी, 67 हजार मिलेगी सैलरी; ये चाहिए क्वालिफिकेशन

660d452a2494cabaf0aafd815b9768ca1722403179671140 original


एम्स पटना ने सीनियर रेजिडेंट के 75 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा, बल्कि सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू और दस्तावेज जांच के जरिए चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को बढ़िया सैलरी दी जाएगी. इंटरव्यू का आयोजन 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक किया जाएगा. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह तय समय और सभी डाक्यूमेंट्स लेकर पहुंचें. आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं.

नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत है. एनेस्थिसियोलॉजी और ऑप्थैल्मोलॉजी में 4-4 पद रखे गए हैं. वहीं एनाटॉमी, इमरजेंसी मेडिसिन, फोरेंसिक मेडिसिन व टॉक्सिकोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, रेडियो-डायग्नोसिस और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन व ब्लड बैंक में 2-2 पद हैं. बायोकेमिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, माइक्रोबायोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और फिजिकल मेडिसिन व रिहैबिलिटेशन में 1-1 पद रखा गया है. इसके अलावा सीटीवीएस, सीएफएम और साइकैट्री में 3-3 पद, जनरल सर्जरी और क्लिनिकल हेमेटोलॉजी में 5-5 पद, जनरल मेडिसिन और पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन में 9-9 पद तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 6 पदों पर भर्ती की जाएगी.

ये है जरूरी योग्यता

वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम, एमसीएच या समकक्ष पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. डिग्री ऐसे संस्थान से हो जो National Medical Commission या National Board of Examinations in Medical Sciences से मान्यता प्राप्त हो.

उम्र सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है. 45 साल से ज्यादा उम्र के कैंडिडेट्स आवेदन नहीं कर सकते हैं. हालांकि रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र में छूट दी गई है. ओबीसी कैंडिडेट्स को तीन साल, एससी-एसटी को 5 वर्ष और PwBD कैंडिडेट्स को 10 वर्ष की छूट दी गई है.

सैलरी कितनी मिलेगी?

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज, प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं. कागज पूरे न होने पर इंटरव्यू में दिक्कत हो सकती है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 67,700 रुपये वेतन दिया जाएगा.

कब होगा इंटरव्यू?

इंटरव्यू 16 से 18 अप्रैल तक ‘समिति कक्ष, प्रशासनिक भवन’ में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. हालांकि उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे ‘ई-क्लासरूम, प्रशासनिक भवन’ में पहुंचना जरूरी है, ताकि दस्तावेज जांच समय पर हो सके. इंटरव्यू के दिन ही आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भरकर जमा करना होगा. साथ ही निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Noida Metro Jobs 2026: नोएडा मेट्रो में 50+ उम्र वालों के लिए मौका,30 अप्रैल तक ऑफलाइन करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *