Cricket Fraternity Reacts Asha Bhosle Death: सुरों की सरताज, महान गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया. 92 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हुआ. उनके निधन से पूरे भारतवर्ष में शोक की लहर छा गई है और फिल्म से लेकर खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं. आशा भोसले के निधन पर क्रिकेट जगत ने भी संवेदना प्रकट की है और युवराज सिंह ने कहा कि जिनके गाने सुनकर वे बड़े हुए थे, जीवन का वह हिस्सा आज शांत हो गया.
खेल जगत हुआ इमोशनल
2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे आशा भोसले जी के गाने सुनकर बड़े हुए थे, लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे बचपन का एक हिस्सा शांत पड़ गया है. युवराज ने दिग्गज गायिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
वहीं दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा कि आशा भोसले जी की मधुर आवाज ने की पीढ़ियों का दिल जीता है. हरभजन ने लिखा कि चाहे आशा भोसले आज हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी लीगेसी लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेगी.
यूसुफ पठान ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि मन्ना डे, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार वाली पीढ़ी का आखिरी हिस्सा भी आज हमने खो दिया. वहीं अनिल कुंबले ने कहा कि आशा जी की सुरीली आवाज सदा के लिए अमर रहेगी.
BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ. शुक्ला ने कहा कि आशा जी कि मधुर आवाज सदा अमर रहेगी और साथ ही उन्होंने महान गायिका के परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी शोक प्रकट किया.
Grew up listening to Asha ji… didn’t matter the mood, there was always a song of hers that fit it perfectly. So many memories, so many emotions tied to that voice. It feels like a part of our growing up has gone silent today.
Rest in peace Asha ji 🙏 My deepest condolences.… pic.twitter.com/tHFJeHrotF
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 12, 2026
Saddened by the demise of legendary Asha Bhosle Ji. Her elegance and incomparable talent will always remain in our memories! pic.twitter.com/5jK25lRkIE
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 12, 2026
भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनकी मधुर आवाज़ और अमर गीत सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/xWrPuE2KL4
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) April 12, 2026
Heartfelt condolences on the passing of Asha Bhosale Ji
A voice that will never fade and a legacy that will always be remembered for her contribution to Indian music. Thoughts & prayers with her loved ones 🙏
— Anil Kumble (@anilkumble1074) April 12, 2026
Hearing such news about Asha Bhosle ji reminds us how deeply her voice has touched generations. A true legend whose music transcends time and emotion. Her legacy will forever live in our hearts. Thank you for the inspiration. #AshaBhosle #Legend #RIPASHATAYI pic.twitter.com/1r4OdrBCNx
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 12, 2026
A timeless voice, a legendary legacy. Saddened to hear about the passing of Asha Bhosle ji. Her voice will live on forever.
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) April 12, 2026
First Lata Mangeshkar. Now Asha Bhosle. Different styles, both touched by greatness. So many great songs, for me Umrao Jaan was the cherry on the top. The last survivor of the great era of Rafi, Kishore, Mukesh, Manna Dey, Talat, Geeta Dutt, Lata and Asha is gone and while we use…
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 12, 2026
A timeless voice. An irreplaceable legacy. 🙏
Her music will live on forever. Rest in peace, Asha Bhosle Ji. 🕊️ pic.twitter.com/4ODkzmAcjS
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 12, 2026
यह भी पढ़ें:
विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL में कौन बेहतर? MI और RCB के मैच से पहले आंकड़ों में देखिए जवाब