CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. हर साल 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच बेस्ब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में इस बार भी CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस बार 10वीं का रिजल्ट पिछले सालों की तुलना में काफी जल्दी जारी कर सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जा सकता है. हालांकि अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है. आप CBSE 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
क्या 15 अप्रैल तक जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट
कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीबीएसई 15 अप्रैल को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे कर सकता है. इस बार CBSE ने परिणाम जल्दी घोषित करने के पीछे कुछ अहम कारण बताए जा रहे हैं. इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज किया गया है, जिससे कॉपियों की जांच जल्दी पूरी हो रही है. बोर्ड को आगे दूसरी परीक्षाएं भी आयोजित करनी हैं, इसलिए समय का सही उपयोग किया जा रहा है. वहीं नई परीक्षा प्रणाली के तहत छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका दिया जा रहा है. कंपार्टमेंट वाले छात्रों के लिए भी दूसरा अवसर जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे में इन सभी कारणों से माना जा रहा है कि 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के मध्य तक आ सकता है.
CBSE 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स और ग्रेस मार्क्स
CBSE 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है. इसके अलावा दो से ज्यादा विषय में फेल होने पर छात्र को अगली कक्षा में फिर से परीक्षा देनी पड़ती है. कभी-कभी बोर्ड 1 से 3 नंबर तक ग्रेस मार्क्स भी दे सकता है ताकि छात्र पास हो सके.
रिजल्ट कहां चेक करें
CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, DigiLocker और UMANG App पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – TS Inter 1st 2nd Year Results 2026: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया इंटर 1st-2nd ईयर रिजल्ट, जानें कैसे करें सबसे पहले चेक
कैसे चेक करें CBSE 10वीं का रिजल्ट
1. CBSE 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि भरें.
4. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
रिजल्ट के साथ ही छात्र DigiLocker ऐप से अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए मोबाइल नंबर से लॉगिन करके CBSE सेक्शन में जाना होगा.
यह भी पढ़ें – NFSU Admission 2026:12वीं के बाद फॉरेंसिक साइंस में करियर का मौका,आवेदन शुरू
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI