TS Inter 1st 2nd Year Results 2026: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया इंटर 1st-2nd ईयर रिजल्ट, जानें कैसे करें सबसे पहले चेक

0546713d3916afb332ca8daea714635317759689273231120 original


TS Inter 1st 2nd Year Results 2026 : तेलंगाना के लाखों छात्रों के बीच लंबे समय से जिस रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था, वह अब खत्म हो चुका है. तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने इंटरमीडिएट 1st और 2nd ईयर परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. इस साल करीब 10 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, इसलिए बोर्ड ने यह तय किया है कि रिजल्ट हर छात्र तक आसानी से पहुंचे.

इसी वजह से रिजल्ट को कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि वेबसाइट स्लो होने या ज्यादा ट्रैफिक की समस्या से छात्रों को परेशानी न हो. छात्र आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in या results.cgg.gov.in  पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस बार रिजल्ट की घोषणा हैदराबाद स्थित बोर्ड कार्यालय से की गई है और अब छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन अपना मार्क्स मेमो देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसा रहा रिजल्ट?

इस बार कुल 9.97 लाख स्टूडेंट्स ने फर्स्ट और सेकंड ईयर की परीक्षाएं दीं जो 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक राज्यभर के 1495 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुईं. फर्स्ट ईयर में कुल 4,89,123 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे जिनमें से 3,23,807 पास हुए और ओवरऑल पास परसेंटेज 66.20 फीसदी रहा. सेकंड ईयर में 5,07,948 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 3,58,490 पास हुए जिससे ओवरऑल पास रेट 70.58 फीसदी दर्ज हुआ. खास बात यह है कि सेकंड ईयर रेगुलर जनरल स्ट्रीम का पास परसेंटेज 75.61 फीसदी रहा जो पिछले पांच साल का सबसे बेहतर प्रदर्शन है.

ग्रुप वाइज कैसा रहा इंटर 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट?

ग्रुप-वाइज नतीजों पर नजर डालें तो MPC (मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री) ग्रुप ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया. फर्स्ट ईयर में 75.51 फीसदी और सेकंड ईयर में 78.01 फीसदी पास रेट के साथ यह टॉप ग्रुप रहा. BPC (बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री) भी अच्छी पोजिशन में रहा जिसका फर्स्ट ईयर पास रेट 72.39 और सेकंड ईयर 76.04 फीसदी रहा. मगर CEC (कॉमर्स) ग्रुप के स्टूडेंट्स की हालत चिंताजनक रही फर्स्ट ईयर में सिर्फ 44.90 फीसदी और सेकंड ईयर में 49.39 फीसदी ही पास हो पाए. सबसे बुरी स्थिति HEC ग्रुप की रही जहां फर्स्ट ईयर में मात्र 34.34 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए.

Telangana Inter Result 2026 में किस ने मारी बाजी

इस बार के रिजल्ट में सबसे बड़ी बात यह है कि लड़कियों ने लड़कों को बहुत पीछे छोड़ दिया है. फर्स्ट ईयर में जहां गर्ल्स का पास परसेंटेज 74.40 फीसदी रहा, वहीं बॉयज सिर्फ 57.69 फीसदी पर अटक गए यानी करीब 17 फीसदी का फर्क. सेकंड ईयर में भी यही तस्वीर रही जहां गर्ल्स ने 78.65 फीसदी पास रेट हासिल किया जबकि बॉयज 62.50 फीसदी पर रहे.

कब हुई थी परीक्षाएं?

तेलंगाना इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की गई थीं.  जिसमें 1st ईयर की परीक्षा 25 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक हुई. वहीं 2nd ईयर की परीक्षा 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक हुई. अब परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों का इंतजार खत्म हुआ और रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट देखने के बाद जो मार्क्स मेमो मिलेगा, उसमें कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे छात्र का नाम, हॉल टिकट नंबर, विषयवार अंक, प्रैक्टिकल मार्क्स, कुल अंक, ग्रेड और पास या फेल का स्टेटस.

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

1. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स tgbie.cgg.gov.in या results.cgg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स पर लॉगिन करें.

2. इसके बाद TS Inter 1st Year Result या 2nd Year Result लिंक पर क्लिक करें.

3. अब अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करें.

4. नंबर दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें.

5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें – एम्स में मिलेगी बिना एग्जाम के नौकरी, 67 हजार मिलेगी सैलरी; ये चाहिए क्वालिफिकेशन

वेबसाइट  क्रैश या स्लो हो तो क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के समय अक्सर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से दिक्कत आ सकती है. ऐसे में डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो, तो छात्र results.gov.in, bse.telangana.gov.in, manabadi.com, results.eenadu.net, SMS और DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA में कैसे होती है जासूसों की भर्ती, कितनी होती है उनकी सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *