क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला

3d112ac1fdc0c98408912531655792171776186607381975 original


विराट कोहली ने अगले मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टेंशन बढ़ा दी है. RCB का अगला मैच 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा, जो बेंगलुरू स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट को बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर चलते देखा गया, जिसने उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

15 अप्रैल को होने वाले मैच से पूर्व लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है. इस वीडियो में विराट कोहली को बाएं पैर पर पट्टी बांधे देखा गया. उन्होंने मैदान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन से मुलाकात की. वहीं उन्होंने लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत को गले भी लगाया.

बेंगलुरू का पिछला मैच मुंबई इंडियंस के साथ हुआ था, जिसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया था. मगर मैदान से जाते समय उन्हें टखने में चोट आने की खबर सामने आई थी. इस कारण उनके अगले मैच में खेलने पर सवालिया निशान लग गए थे. खैर विराट नेट्स में अभ्यास करने आए, लेकिन उनके घुटने पर पट्टी बंधी हुई थी. उन्होंने बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया. 

विराट कोहली के IPL 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक उन्होंने चार मैचों में 179 रन बनाए हैं. इस सीजन उनका औसत 59.66 का रहा है. पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 38 गेंद में 50 रन बनाए थे. मुंबई के खिलाफ आउट होने के बाद वो खुद से बहुत निराश दिखे थे. उन्होंने ग्लव्स और फिर हेलमेट भी जमीन पर देकर मारा था.

पूरे सीजन की बात करें तो अभी पॉइंट्स टेबल में RCB तीसरे स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 मैचों में तीन जीत दर्ज की हैं और केवल एक हार मिली है. आरसीबी पर इस बार डिफेंडिंग चैंपियन होने का दबाव है.

यह भी पढ़ें:

SRH पर मंडराया संकट, IPL 2026 से बाहर हुआ टीम का खूंखार खिलाड़ी, जानें किसने किया रिप्लेस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *