लखनऊ को हराकर RCB ने लगाया जीत का ‘चौका’, विराट कोहली ने ‘इम्पैक्ट’

a7e3ecee493efff8c3bd9982ce9d24ec17762718650941364 original


IPL 2026 RCB vs LSG Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली जीत हासिल की. आईपीएल 2026 का 23वां लीग मैच में बेंगलुरु और लखनऊ के बीच खेला गया. मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल की. यह चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की लखनऊ के खिलाफ पहली जीत रही. इसके साथ रजत पाटादीर की कप्तानी वाली बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. 

बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम के बाद विराट कोहली ने गजब का इम्पैक्ट दिखाया. रसिख ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले. 

फिर रन चेज में कोहली ने कमाल करते हुए 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन स्कोर किए. यह पहला मौका था कि जब कोहली आईपीएल के मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे. इसके साथ वह अपने आईपीएल करियर में पहली बार ही 49 रन पर आउट हुए. इसके साथ कोहली ने ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा लिया. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 228 रन बना लिए हैं.

मकाबले का हाल 

मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी लखनऊ 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे मिचेल मार्श ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 40 रन स्कोर किए. इसके अलावा मुकुल चौधरी ने 39 रनों की और आयुष बडोनी ने 38 रनों की पारी खेली. टीम के लिए मैदान पर उतरे 11 बल्लेबाजों में 7 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. इस दौरान बेंगलुरु के लिए रसिख और भुवनेश्वर के अलावा क्रुणाल पांड्या ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया.

रन चेज में बेंगलुरु का कमाल 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में  5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया. इस दौरान लखनऊ के लिए प्रिंस याद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. 

 

यह भी पढ़ें: इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ; जानें क्या है अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *